चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत और उनके सहयोगियों को खैर के पेड़ों को काटने के लिए परमिट जारी करने, अधिकारियों के स्थानांतरण, खरीद और NOC जारी करने आदि से संबंधित आरोप में गिरफ़्तार किया है।
पंजाब के पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को राज्य के सतर्कता ब्यूरो (VB) ने मंगलवार तड़के गिरफ़्तार किया है। VB ने पिछले हफ़्ते मोहाली DFO को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ़्तार किया था, उन्होंने VB को बताया कि कैसे धर्मसोत को एक पेड़ काटने से पहले रिश्वत दी जाती थी।
पंजाब के पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को आज सुबह करीब 3 बजे अमलोह से गिरफ्तार किया गया। उन पर पेड़ कटाई के बदले रिश्वत लेने का आरोप है। धर्मसोत कैप्टन अमरिंदर सिंह के CM रहते जंगलात मंत्री थे।
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के मुख्य निदेशक वरिंदर कुमार ने बताया,''जांच में पता चला है कि पूर्व मंत्री साधु सिंह को प्रत्येक पेड़ को काटने के लिए 500 रुपये दिए जाते थे, समय के साथ उन्हें लगभग 1.25 करोड़ रुपये दिए गए। सिंह अधिकारियों के तबादलों और पोस्टिंग के लिए भी पैसे लेते थे|