मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

सिद्धू मूसेवाला मर्डर: सीएम मान ने दिए मूसेवाला की सुरक्षा कम करने के फैसले की जांच के आदेश, डीजीपी के 'गैंगवार बयान' पर भी मांगी सफाई

चंडीगढ़: Punjabi singer Sidhu Moose Wala Murder: पंजाबी गायक सिद्धू मूस वाला के पिता बलकौर सिंह के चिट्ठी के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा कम करने के फैसले की जांच…

सिद्धू मूसेवाला मर्डर: सीएम मान ने दिए मूसेवाला की सुरक्षा कम करने के फैसले की जांच के आदेश, डीजीपी के 'गैंगवार बयान' पर भी मांगी सफाई
सिद्धू मूसेवाला मर्डर: सीएम मान ने दिए मूसेवाला की सुरक्षा कम करने के फैसले की जांच के आदेश, डीजीपी के 'गैंगवार बयान' पर भी मांगी सफाई | फ़ोटो: TVL News

 चंडीगढ़: Punjabi singer Sidhu Moose Wala  Murder:  पंजाबी गायक सिद्धू मूस वाला के पिता बलकौर सिंह के चिट्ठी के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा कम करने के फैसले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने डीजीपी के कल के बयान पर भी सफाई मांगी है। राज्य सरकार जांच में पूरा सहयोग करेगी, किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा| 



मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया,''पंजाब सरकार पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से अनुरोध करेगी कि मामले की जांच उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश से कराएं| 



बेटे की हत्या की 'CBI और NIA' जांच हो: पिता

पंजाबी गायक सिद्धू मूस वाला के पिता बलकौर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर उनके बेटे की मौत की सीबीआई (CBI) और एनआईए (NIA) जांच की मांग की थी। 



'सिक्योरिटी हटाने' का आदेश देने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई करने की मांग

उन्होंने यह भी मांग की कि मामले की जांच उच्च न्यायालय के एक मौजूदा न्यायाधीश द्वारा की जाए, सुरक्षा वापस लेने के आदेश को सार्वजनिक करने वाले अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और इस घटना को गैंगवार से संबंधित करने के लिए पंजाब के डीजीपी से माफी मांगनी चाहिए।


https://www.thevirallines.net/mansa-news-punjab-congress-leader-and-punjabi-singer-sidhu-moosewala-shot-dead-2-friends-injured 


पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला (28) की रविवार शाम करीब 4 बजे अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी| फायरिंग में उनके दो साथी- गुरप्रीत सिंह और गुरविंदर सिंह साथी घायल हुए है| यह वारदात उनके मनसा स्थित घर से करीब पांच किलोमीटर दूर जवाहरके में हुआ है|  घटना के वक्त मुसेवाला खुद काले रंग की महिंद्रा थार गाड़ी चला रहे थे। 



https://www.thevirallines.net/chandigarh-news-punjab-sidhu-musewala-murder-cbi-and-nia-probe-into-son-s-murder-father-balkaur-singh-demanded-from-cm-bhagwant-mann 


 पंजाब में भगवंत मान की अगुवाई वाली AAP सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी घटाई थी। घर से करीब 5 किमी दूर ही सिद्धू मूसेवाला को गोलियां मार दी गई। उन पर करीब 30 से 40 फायर किए गए।  मनसा अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ रंजीत राय ने बताया था, कांग्रेस नेता और पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला को मृत लाया गया था| 






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।