मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

Sidhu Moose Wala Murder: मैंने सिद्धू मूसेवाला को कभी गैंगस्टर नहीं कहा, पंजाब के डीजीपी ने दी सफाई

चंडीगढ़: Punjabi singer Sidhu Moose Wala Murder: पंजाब के DGP वीके भावरा ने सफाई दी कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि मूसेवाला गैंगस्टर है। डीजीपी वीके भावरा ने कहा,''मैं सिद्धू मूसेवाला की हत्या की कड़े श…

Sidhu Moose Wala Murder: मैंने सिद्धू मूसेवाला को कभी गैंगस्टर नहीं कहा, पंजाब के डीजीपी ने दी सफाई
Sidhu Moose Wala Murder: मैंने सिद्धू मूसेवाला को कभी गैंगस्टर नहीं कहा, पंजाब के डीजीपी ने दी सफाई | फ़ोटो: TVL News

चंडीगढ़: Punjabi singer Sidhu Moose Wala  Murder: पंजाब के DGP वीके भावरा ने सफाई दी कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि मूसेवाला गैंगस्टर है।  डीजीपी वीके भावरा ने कहा,''मैं सिद्धू मूसेवाला की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। मैंने उसे कभी गैंगस्टर नहीं कहा। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने उसकी हत्या की जिम्मेदारी ली है। दोषियों को जल्द गिरफ़्तार किया जाएगा और न्याय दिलाया जाएगा|



कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला के पिता ने कहा था कि DGP ने उनके बेटे पर गलत आरोप लगाए। वह इसके लिए माफी मांगें। इसके बाद CM भगवंत मान ने DGP को स्पष्टीकरण देने को कहा था।भगवंत मान ने ने सुरक्षा की जानकारी लीक होने के मामले में भी जांच के आदेश दिए हैं।




पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा कम करने के फैसले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने डीजीपी के कल के बयान पर भी सफाई मांगी है। राज्य सरकार जांच में पूरा सहयोग करेगी, किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा|



पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुभदीप सिंह सिद्धू की हत्या की जांच के लिए पंजाब और हरियाणा HC के मौजूदा जज के तहत न्यायिक आयोग गठित करने की घोषणा की| पंजाब सीएमओ ने बताया,''पंजाब के मुख्यमंत्री ने सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू की हत्या की जांच के लिए पंजाब और हरियाणा HC के मौजूदा जज के तहत न्यायिक आयोग गठित करने की घोषणा की|



DGP को माफी मांगनी चाहिए

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह वारिंग ने कहा कि,''परिवार पर पोस्टमॉर्टम, अंतिम संस्कार के लिए दबाव बनाया जा रहा है। DGP ने PC में कहा था कि इसके गैंगस्टरों से संबंध हैं। परिवार ने कहा कि उनका और उनके बेटे का ऐसे अपमान नहीं होना चाहिए, उनका ऐसा कोई संबंध नहीं था। DGP को माफी मांगनी चाहिए|



वारिंग ने कहा कि,''परिवार ने मांग की है कि एक मौजूदा HC जज के तहत एक समिति बनाई जाए, NIA-CBI की मदद ली जाए। जब खतरे की आशंका थी और इसे सार्वजनिक किया गया था तो सुरक्षा क्यों वापस ली गई? उन्होंने कार्रवाई की मांग की है और कहा कि पोस्टमॉर्टम तभी होगा जब सभी 3 मांगें पूरी होंगी|



पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा कि,'''हम उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए अस्पताल से गुरुद्वारा साहिब तक (आज) शाम 6 बजे 'शांति मार्च' करेंगे|



इस घटना ने पंजाब में बिगड़ती हुई कानून-व्यवस्था की स्थिति को बेनाकाब किया: सुनील जाखड़

सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर सुनील जाखड़ ने कहा कि,''ये बहुत ही दुखदायी घटना है, पूरे पंजाब को बहुत बड़ा सदमा लगा है। इस घटना ने पंजाब में बिगड़ती हुई कानून-व्यवस्था की स्थिति को बेनाकाब किया है। ऐसी घटना दोबारा न घटे इसके लिए अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को पुलिस को काम करने देना चाहिए| पंजाब पुलिस को अपने तौर पर सभी (जिन लोगों की सुरक्षा हटाई गई है या नहीं हटाई गई) की नए सिरे से गैर-राजनीतिक और निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। जिन लोगों को निशाना बनाया जा सकता है उन्हें तुरंत सुरक्षा वापस दी जाए|



 केंद्रीय एजेंसी से जांच की मांग:SAD

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर पंजाब गर्वनर के साथ बैठक के बाद SAD अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि,''अगर पंजाब सरकार ने सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा वापस लेने का गलत फैसला नहीं लिया होता, तो वह बच जाते। अकाली दल ने इस मामले में केंद्रीय स्वतंत्र एजेंसी से जांच की मांग की है|



पंजाब सरकार को तुरंत बर्खास्त किया जाए:SAD

सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि,'हमें पता चला है कि वारदात को अंजाम देने के लिए एके-94 राइफल का इस्तेमाल किया गया था। हम मांग करते हैं कि पंजाब सरकार को तुरंत बर्खास्त किया जाए। भगवंत मान मुख्यमंत्री पद के लायक नहीं हैं|



केजरीवाल और राघव चड्ढा की कठपुतली है ये सरकार: BJP

पंजाब गवर्नर से मिलने के बाद  पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी कुमार शर्मा ने कहा कि,'इस सरकार में ऐसा कोई दिन नहीं है जिस दिन कत्ल नहीं हुआ। पंजाब ने कल मशहूर पंजाबी गायक को खो दिया। ये सरकार मान साहब चला ही नहीं रहे हैं, असल में ये सरकार केजरीवाल साहब और राघव चड्ढा की कठपुतली है| सुरक्षा एक गोपनीय विषय है लेकिन विज्ञापनों के माध्यम से चलने वाली इस सरकार ने 424 लोगों की सुरक्षा को कम किया और उसे मीडिया के माध्यम से सबको बता दिया,ये सभी कागजात गुप्त रहते हैं। जिन्होंने नियम तोड़ा है उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए|




सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर हिमाचल प्रदेश CM जयराम ठाकुर ने कहा कि,'ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी और पंजाब में पिछले कुछ समय से हम देख रहे हैं कि घटनाओं का क्रम बहुत तेजी से बढ़ रहा है और इसका संदेश राष्ट्र स्तर पर जो जा रहा है वो पंजाब और राष्ट्र के हित में नहीं। इसे रोकने की आवश्यकता है|


https://www.thevirallines.net/mansa-news-punjab-congress-leader-and-punjabi-singer-sidhu-moosewala-shot-dead-2-friends-injured 



नई सरकार की क्षमता को आजमाने की कोशिश कर रही हैं पंजाब विरोधी शक्तियां: INC

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि,16 मार्च को पंजाब में नई सरकार बनी थी और अभी सिर्फ 75 दिन पूरे हुए हैं और इन 75 दिनों में कई घटनाएं हुई हैं। कल पंजाब के प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई, जो बहुत ही दुखद घटना है| जो पंजाब विरोधी शक्तियां हैं चाहे वो सरहद पार हों या पंजाब में मौजूद हों , वो नई सरकार की क्षमता को आजमाने की कोशिश कर रही हैं|



मनीष तिवारी ने कहा कि,''जहां तक व्यक्तिगत सुरक्षा का सवाल है, उन लोगों के लिए एक पारदर्शी सुरक्षा लेखा परीक्षा की जानी चाहिए जिन्हें सुरक्षा की आवश्यकता है, खासकर वे जो पंजाब में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम पंक्ति में हैं। उनकी रक्षा करना राज्य और केंद्र की जिम्मेदारी है|



https://www.thevirallines.net/chandigarh-news-punjab-sidhu-musewala-murder-cbi-and-nia-probe-into-son-s-murder-father-balkaur-singh-demanded-from-cm-bhagwant-mann 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।