मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

AIADMK Power Tussle: ओपीएस और ईपीएस के समर्थकों के बीच झड़प, पथराव..तोड़फोड़, राजस्व विभाग ने सील किया AIADMK मुख्यालय

चेन्नई: तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी AIADMK के दो शीर्ष नेताओं OPS और EPS के बीच का विवाद गहराता जा रहा है| अन्नाद्रमुक कीकी जनरल काउंसिल बैठक में ओ पन्नीरसेल्वम को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और…

AIADMK Power Tussle: ओपीएस और ईपीएस के समर्थकों के बीच झड़प, पथराव..तोड़फोड़, राजस्व विभाग ने सील किया AIADMK मुख्यालय
AIADMK Power Tussle: ओपीएस और ईपीएस के समर्थकों के बीच झड़प, पथराव..तोड़फोड़, राजस्व विभाग ने सील किया AIADMK मुख्यालय | फ़ोटो: TVL News

चेन्नई:   तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी AIADMK के दो शीर्ष नेताओं OPS और EPS के बीच का विवाद गहराता जा रहा है| अन्नाद्रमुक कीकी जनरल काउंसिल बैठक में ओ पन्नीरसेल्वम को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और कोषाध्यक्ष के पद से निष्कासित कर दिया गया। इस बीचइस बीच ओ पन्नीरसेल्वम और एडप्पादी के. पलानीस्वामी के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गई|  दोनों गुटों के समर्थकों ने जमकर पथराव और तोड़फोड़ की। 



 एआईएडीएमके दफ्तर के बाहर दोनों नेताओं के समर्थक भिड़ गए। दोनों और से जमकर नारेबाजी हुई। दोनों लीडर के समर्थकों के बीच हुई झड़प लाठी-डंडे तक जा पहुंची| आखिर मौके पर भारी संख्या में पुलिस बुलानी पड़ी। ओपीएस और ईपीएस के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के बाद तमिलनाडु के राजस्व विभाग ने AIADMK मुख्यालय को सील किया।



AIADMK नेता एडप्पादी के पलानीस्वामी ने कहा,''हमारे पार्टी कैडर ने रोयापेट्टा पीएस में शिकायत दी कि असामाजिक तत्व पार्टी मुख्यालय में प्रवेश कर सकते हैं और उन्होंने सुरक्षा मांगी। पूर्व मंत्री डी जयकुमार ने भी चेन्नई के आयुक्त को पार्टी मुख्यालय को सुरक्षा प्रदान करने की शिकायत दी थी| यह साबित हो गया है कि हमारी जानकारी सही थी। रोयापेट्टा पुलिस और आयुक्त कार्यालय ने पार्टी मुख्यालय को उचित सुरक्षा प्रदान करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया|



मद्रास HC के फैसले के बाद आज, सोमवार को AIADMK आम परिषद की बैठक हुई है| वहीं सोमवार को एडप्पादी के पलानीस्वामी की अध्यक्षता में हुई जनरल काउंसिल की बैठक में कुछ अहम फैसले लिए गए| इसमें OPS और उनके समर्थक नेताओं की प्राथमिक सदस्यता बर्खास्त कर दी गई है| साथ ही समन्वयक और संयुक्त समन्वयक का पद समाप्त कर दिया है|


यह भी पढ़ें: EPS चुने गए पार्टी के अंतरिम महासचिव 


AIADMK  पार्टी के नेता एन आर विश्वनाथन ने पन्नीरसेल्वम और उनके समर्थकों को पार्टी से निष्कासित करने संबंधी विशेष प्रस्ताव बैठक में पेश किया और इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से अंगीकार कर लिया गया। प्रस्ताव में पन्नीरसेल्वम पर द्रमुक का साथ देने और अन्नाद्रमुक को कमजोर करने के लिए सत्तारुढ़ दल के नेताओं के साथ मिलने और काम करने का आरोप लगाया गया। इसमें कहा गया कि पन्नीरसेल्वम ने पार्टी के हितों ,लक्ष्यों और सिद्धांतों के खिलाफ काम किया।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।