मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोबर बेचकर अपने पति के लिए खरीद ली बाइक, महिलाएं पूरे परिवार को कर रही सशक्त

गौठानों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े आर्थिक बदलाव का रास्ता खुल रहा है। बकावंड विकासखंड में आयोजित भेंट मुलाकात में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आर्थिक तरक्की के राह पर निकल पड़े अनेक ग्रा…

गोबर बेचकर अपने पति के लिए खरीद ली बाइक, महिलाएं पूरे परिवार को कर रही सशक्त
गोबर बेचकर अपने पति के लिए खरीद ली बाइक, महिलाएं पूरे परिवार को कर रही सशक्त | फ़ोटो: TVL News

गौठानों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े आर्थिक बदलाव का रास्ता खुल रहा है। बकावंड विकासखंड में आयोजित भेंट मुलाकात में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आर्थिक तरक्की के राह पर निकल पड़े अनेक ग्रामीणों ने अपनी कहानी साझा की। मंगनार से आई नीलिमा देवांगन ने बताया कि गोबर बेचकर उन्होंने 80 हजार रूपए की बाइक अपने पति के लिए खरीदी। सारे सपने गौठान से पूरे हो रहे हैं। गौठान के माध्यम से उनका समूह भी आर्थिक रूप से काफी सशक्त हुआ है। 



उन्होंने बताया कि हमारा गौठान काफी आगे चल रहा है और दस लाख रुपए हमें वर्मी खाद बेचकर प्राप्त हुआ है। 13 लाख रुपए का केंचुआ बेच चुके हैं। हम लोग सामुदायिक बाड़ी भी चलाते हैं इसके माध्यम से हमने दो लाख रुपए कमा लिये हैं। नर्सरी के माध्यम से हमने 60 हजार रुपए कमाये हैं। मछलीपालन के माध्यम से हम 60 हजार और मुर्गीपालन के माध्यम से हमने 75 हजार रुपए की आय हासिल की है। मुख्यमंत्री ने नीलिमा को बधाई देते हुए कहा कि ऐसा ही काम सभी गाँवों में होना चाहिए। ऐसे ही कृष्णा देवांगन ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने तीन लाख रुपए का गोबर बेचा है और इस पैसे से मक्का मशीन खरीदी है। 



मुख्यमंत्री ने अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी भी ली। लोगों ने कहा कि सभी योजनाओं का लाभ हमें मिल रहा है। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान काष्ठ शिल्प समिति कोकापाल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को काष्ठ पर उकेरे गोधन न्याय योजना की कृति भी भेंट की।



दृष्टिबाधित छात्रा को स्मार्ट फोन एवं अन्य उपकरण खरीदने दिये डेढ़ लाख रुपए- भेंट मुलाकात के दौरान एक दृष्टिबाधित छात्रा भानुप्रिया आचार्य ने कहा कि मैं पढ़ना चाहती हूँ। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने की वजह से दिक्कत है। उनके दृष्टिबाधित भाई थनेन्द्र ने भी संगीत सीखने की इच्छा जाहिर की। दोनों के लिए भानुप्रिया ने स्मार्ट फोन और टेप रिकार्डर की माँग की। 



मुख्यमंत्री ने तुरंत इसके लिए डेढ़ लाख रुपए देने की घोषणा की। काजू प्रसंस्करण केंद्र देखा, काजू कतली भी टेस्ट किया और इसे खरीदा भी- बकावंड में काजू प्रसंस्करण केंद्र स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री ने केंद्र का निरीक्षण किया। यहां माँ धारणी स्वसहायता समूह की महिलाओं ने उनका स्वागत कच्चे काजू की माला से किया। यहां उन्होंने काजू की प्रोसेसिंग का कार्य देखा। साथ ही उन्होंने यहां गुड़ से बनी काजू कतली का टेस्ट भी किया और इसे खरीदा भी।



भेंट मुलाकात में की घोषणा- मुख्यमंत्री ने इस दौरान छोटे जीराखाल से जामागुड़ा रोड पर चितरंगा नाला में पुल निर्माण की घोषणा की। साथ ही उन्होंने बकावंड में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बनाने, सरगीपाल और सतौसा में विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने, बकावंड में विश्राम गृह और सहकारी बैंक की शाखा आरंभ करने एवं चिउरगांव में मोबाइल टावर स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने छोटे देवड़ा में मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा भी की।










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।