आखिर मुख्यमंत्री क्यों बोले इनका नाम नोट करो कलेक्टर साहब...इनको अगली क़िस्त का पैसा मत देना
● मुख्यमंत्री के इस अंदाज पर फिदा हुए लोग..भेंट मुलाकात में जमकर लगे ठहाकेरायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम में अलग-अलग अंदाज में दिख रहे हैं। योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
आखिर मुख्यमंत्री क्यों बोले इनका नाम नोट करो कलेक्टर साहब...इनको अगली क़िस्त का पैसा मत देना | फ़ोटो: TVL News
● मुख्यमंत्री के इस अंदाज पर फिदा हुए लोग..भेंट मुलाकात में जमकर लगे ठहाके
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम में अलग-अलग अंदाज में दिख रहे हैं। योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पर उनका सख्त लहजा रहता है तो वहीं नागरिकों से बातचीत में मजाकिया अंदाज में बात करते दिख रहे हैं।
पखांजूर में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में जब एक हितग्राही श्री सुशील मंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि उसका 1 लाख का कर्ज माफ हुआ है, राजीव गांधी किसान न्याय योजना की क़िस्त भी मिल गयी है।
इतना सुनते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूछा इतना सब मिल गया हमारी बहू को क्या दिलाये हो। सुशील मंडल ने जैसे ही बताया अब तक तो कुछ नही दिला पाया। इस पर मुख्यमंत्री ने अपने नजदीक बैठे कलेक्टर से मजाकिया अंदाज में कहा, कलेक्टर साहब जब तक ये हमारी बहू को कुछ उपहार ना दिलाये इसे अगली क़िस्त मत जारी करियेगा।
मुख्यमंत्री का इतना ही कहना था कि भेंट मुलाकात में बैठे तमाम लोग ठहाके लगाकर हंस पड़े। मुख्यमंत्री के इस मजाकिया अंदाज के आज सभी लोग कायल हो गए।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 4 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।