मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

यूपी: ट्रैक्टर-ट्राली चोरी करने वाले 3 चोर गिरफ्तार, ड्राइवर को शराब पिलाकर लूटी थी ट्रैक्टर-ट्राली

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में पुलिस ने 3 ट्रैक्टर चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों के पास से पुलिस ने चोरी का ट्रैक्टर भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी चोरों को जेल भेज दिया है। बताया जा रहा…

यूपी: ट्रैक्टर-ट्राली चोरी करने वाले 3 चोर गिरफ्तार, ड्राइवर को शराब पिलाकर लूटी थी ट्रैक्टर-ट्राली
यूपी: ट्रैक्टर-ट्राली चोरी करने वाले 3 चोर गिरफ्तार, ड्राइवर को शराब पिलाकर लूटी थी ट्रैक्टर-ट्राली | फ़ोटो: TVL News

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में पुलिस ने 3 ट्रैक्टर चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों के पास से पुलिस ने चोरी का ट्रैक्टर भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी चोरों को जेल भेज दिया है। बताया जा रहा, ये तीनों काफी शातिर चोर हैं। आए दिन चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने बताया,''थाना रैपुरा पुलिस एवं स्वाट टीम द्वारा थाना रैपुरा अतर्गत ट्रैक्टर-ट्राली चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए चोरी की ट्रैक्टर ट्राली को 3 अभियुक्तों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी।



एक अप्रैल को मयक जायसवाल पुत्र श्रीनाथ जायसवाल निवासी लक्ष्मणपुरी थाना कोतवाली कर्वी से अज्ञात व्यक्ति ने रामनगर से कर्वी सीमेंट लाने के नाम पर भाड़े के लिए उनका लाल रंग का ट्रैक्टर महिंद्रा 265-डीआई मय ट्राली लिया गया। जिसमें ट्रैक्टर मालिक मयक जायसवाल ने उक्त व्यक्ति के साथ अपने ड्राइवर रज्जू यादव पुत्र श्यामलाल यादव निवासी कोल गदहिया थाना कोतवाली कर्वी को भेजा था, जैसे ही ट्रैक्टर रामनगर के पास पहुंचा तो उक्त व्यक्ति ने ट्रैक्टर-ट्राली को खड़ा करवा कर ट्रेक्टर ड्राइवर रज्ज यादव को शराब लेने हेतु शराब के ठेके पर ले गया, जहा उक्त व्यक्ति ने ट्रैक्टर ड्राइवर को ठेके पर छोड़ कर भाग गया और ट्रैक्टर-ट्राली को चोरी कर लिया। 



इस घटना की सूचना  मयेक जायसवाल द्वारा थाना रैपुरा में दी गयी| जिसके सबंध में थाना रेपुरा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई। इसी कड़ी में स्वाट टीम एवं थाना रैपरा पलिस की सयक्त टीम ने आज दिनाक 07.04.2022 को मुखबिर की सूचना पर इटहा देवीपुर से भैरमपुर जाने वाली सड़क के बगल में स्थित बाग से 03 को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर-ट्राली बरामद की।



पूछताछ में चोरों ने बताया,'' उन्होंने ट्रैक्टर चोरी करने की पूर्व में योजना बनाई थी,जिस क्रम में उन्होंने मयक जायसवाल से ट्रैक्टर-ट्राली भाड़े पर लेने हेतु संपर्क किया एवं उनका ट्रैक्टर-ट्राली भाड़े के नाम पर लाकर रामनगर के पास ट्रैक्टर ड्राइवर को शराब के ठेके परछोड़कर ट्रैक्टर-ट्राली को चोरी कर लिया था तथा ट्रैक्टर-ट्राली को छिपाने के उद्देश्य से रीवा लेकर चले गये थे। आज ट्रैक्टर को बेचने के हेतु ग्राहक मिल जाने पर चोरी के ट्रैक्टर-ट्राली को बेचने हेतु वापस लेकर आये थे कि पुलिस द्वारा चोरी के ट्रैक्टर-ट्राली सहित हम तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।


इनकी हुई गिरफ्तारी

1. शिवप्रताप उर्फ कल्लू चौबे पुत्र इन्द्रभवन उर्फ कल्लू चौबे निवासी निवी थाना मऊ चित्रकूट

2. रुद्र त्रिपाठी उर्फ दीपू पुत्र रमाकान्त त्रिपाठी निवासी निवी थाना मऊ जनपद चित्रकूट

3. लवकुश केसरवानी पुत्र स्व0 जगतनारायण केसरवानी निवासी पूरब पताई गढ़वा थाना मऊ





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।