मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

चित्रकूट में दर्दनाक हादसा: बेकाबू पिकअप ने बारातियों को रौंदा, 6 लोगों की मौत

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में आज बड़ा हादसा हो गया| चित्रकूट जिले के भरतकूप थाना क्षेत्र अंतरगत रौली कल्याणपुर में शनिवार सुबह झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर टमाटर से भरी एक पिकअप गाड़ी…

चित्रकूट में दर्दनाक हादसा: बेकाबू पिकअप ने बारातियों को रौंदा, 6 लोगों की मौत
चित्रकूट में दर्दनाक हादसा: बेकाबू पिकअप ने बारातियों को रौंदा, 6 लोगों की मौत | फ़ोटो: TVL News

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में आज बड़ा हादसा हो गया| चित्रकूट जिले के भरतकूप थाना क्षेत्र अंतरगत रौली कल्याणपुर में शनिवार सुबह झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर टमाटर से भरी एक पिकअप गाड़ी ने बारातियों को रौंद दिया| इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए हैं|  घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है| मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है|



घटना से गुस्साए लोगों ने झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर DM और SP ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। वहीं , घटना पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए व घायलों को 50,000 रुपए की सहायता प्रदान करने एवं पिकअप चालक के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।



घटना भरतकूप थाना क्षेत्र के रौली कल्याणपुर गांव की है|  रौली कल्याणपुर गांव के रहने वाले राजबहादुर की बहन की शादी थी। बाँदा जिले के जारी गांव की बारात आयी हुई थी और सुबह कुछ लोग सड़क के किनारे ही बैठे थे तो कुछ लोग घर के सामने सो रहे थे| इसी दौरान कर्वी की तरफ जा रही टमाटर से लादी पिकअप ने 8 लोगो को रौंद दिया जिसमें से 5 लोगो ( नरेश, रामरूप, छक्का, अरविंद और सोमदत्त ) की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है| जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है|



चित्रकूट ज़िलाधिकारी सभ्रांत शुक्ला ने बताया,''कुछ लोग शादी समारोह में हिस्सा लेने आए थे और सड़क किनारे बैठे थे की तभी एक पिकअप ट्रक आया और इनको रौंदता हुआ एक पेड़ से जाकर टकराया। मौके पर 5 लोगों की मृत्यु हो गई। एक को अस्पताल लेकर आया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हुई|



मुख्यमंत्री ने जनपद चित्रकूट क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने और राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को ₹02-02 लाख व घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता प्रदान करने व पिकअप चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।