चित्तौड़गढ़: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के ढुंचा बाजार इलाके में पुलिस पर पथराव की घटना आई है। बीती रात पूर्व भाजपा पार्षद जगदीश सोनी के बेटे की मृत्यु के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। जिसके बाद दो समूहों के बीच हाथापाई के बाद ये घटना घटी है। चित्तौड़गढ़ के ज़िला कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने बताया कि,मौजूदा स्थिति अभी शांतिपूर्ण है और आज शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और कोशिश की जाएगी आज ही अंतिम संस्कार किया जाए|
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में BJP के पूर्व पार्षद के बेटे की कथित तौर पर हत्या होने पर ज़िला कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने बताया कि,'जो आरोपी है उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और मृत युवा के परिवार की मदद और उसकी पत्नी को नौकरी देने की व्यवस्था कराई जाएगी तथा 25 लाख मुआवजा दिया जाएगा|
बेटे की मौत पर बीजेपी के पूर्व पार्षद जगदीश सोनी ने कहा,''प्रशासन ने हमारी मांगें मान ली हैं और हमें न्याय मिलना चाहिए। आज पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा|
चित्तौड़गढ़ के SP प्रीति जैन ने बताया कि,';;अभी तक पोस्टमार्टम नहीं हुआ है और जो शिकायत दर्ज की गई थी उसमें कल रात FIR दर्ज कर 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है। कुछ नाम सामने आए थे उस संबंध में पुलिस अनुसंधान कर रही है। मौके पर स्थिति नियंत्रण में है|
SP प्रीति जैन ने बताया कि,''प्राथमिक सूचना के अनुसार शराब की दुकान के सामने दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था और ये आपसी पुरानी रंजिश या मौके का छोटा-मोटा झगड़ा था जिसके वजह से शराब के नशे में ये वारदात होने की संभावना हुई|
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गांधीनगर के रहने वाले पूर्व पार्षद जगदीश सोनी का बेटा राकेश मंगलवार रात घर लौट रहा था। इसी दौरान उसपर बदमाशों ने तलवार और सरिया से हमला कर दिया। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। वे सुभाष चौक पर इक्ट्ठे हो गए और पूरा बाजार बंद करवाया दिया। इसी दौरान कुछ उपद्रवियों ने धरना स्थल पर पथराव कर दिया।