मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मुंबई के लीलावती अस्पताल में बच्चों के लिए क्रिसमस पार्टी का आयोजन

मुंबई (अनिल बेदाग): ग्रामीण आश्रम स्कूलों के बच्चों और कोक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कराने वाले बच्चों के लिए लीलावती अस्पताल में क्रिसमस उत्सव का आयोजन किया गया था। ग्रामीण आश्रम स्कूलों के 300 से अधिक…

मुंबई के लीलावती अस्पताल में बच्चों के लिए क्रिसमस पार्टी का आयोजन
मुंबई के लीलावती अस्पताल में बच्चों के लिए क्रिसमस पार्टी का आयोजन | फ़ोटो: TVL News

मुंबई (अनिल बेदाग): ग्रामीण आश्रम स्कूलों के बच्चों और कोक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कराने वाले बच्चों के लिए लीलावती अस्पताल में क्रिसमस उत्सव का आयोजन किया गया था। ग्रामीण आश्रम स्कूलों के 300 से अधिक बच्चे और 100 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट प्राप्तकर्ता बच्चों इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे| बच्चों के लिए  मज़ेदार गतिविधियों, नृत्य का आयोजन किया गया था। 



अस्पताल ने जादू शो, नृत्य और फोटोग्राफी सत्र जैसी गतिविधियों के साथ बच्चों के लिए एक भव्य क्रिसमस उत्सव मनाया गया। सांताक्लॉज़ के वजह से बच्चों के चेहरे पर हसी खिली थी|



महाराष्ट्र के पालघर जिले में स्थित ग्रामीण आश्रम स्कूलों के ३०० से अधिक बच्चे पहली बार मुंबई में आए थे। उन्होंने कभी मुंबई की उची इमारत नही देखी थी| यह माहौल देखकर बच्चे काफी खुष थे| 



लीलावती अस्पताल के स्थायी ट्रस्टी प्रशांत मेहता  ने कहा की, “यह क्रिसमस उत्सव इन बच्चों के बीच समुदाय और खुशी की भावना को बढ़ावा देगा। लीलावती अस्पताल में, हम स्वास्थ्य देखभाल से परे जाकर एक समग्र वातावरण बनाते हैं जहां हर बच्चा सशक्त महसूस करता है। संस्थापक और स्थायी ट्रस्टी चारु मेहता के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था| हम बच्चों में आत्मविश्वास पैदा करने, उनके सपनों को संवारने और उन्हें जीवन की चुनौतियों का साहस के साथ सामना करने के लिए तैयार करने की उम्मीद करते हैं।"



लीलावती अस्पताल के स्थायी ट्रस्टी राजीव मेहता ने कहा, "लीलावती अस्पताल जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों के लिए पूरे वर्ष विभिन्न सामाजिक गतिविधियाँ आयोजित करता है। अनगिनत लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए हर साल विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं।"


लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी मोहित माथुर ने कहा की, प्रत्येक बच्चे को समान अवसर मिलना चाहिए और इसे वास्तविकता बनाने के लिए यह पहल आयोजित की गई थी। ऐसी गतिविधियाँ सभी के लिए बेहतर भविष्य बनाने के लिए डिज़ाइन की गई हैं। 


लीलावती अस्पताल के सीओओ नीरज उत्तमानी ने कहा की, हमें पहली बार मुंबई आने वाले ग्रामीण आश्रम स्कूलों के बच्चों का स्वागत करते हुए खुशी हुई।  हम ऐसी पहल शुरू करने का प्रयास करना जारी रखेंगे जो जरूरतमंदों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाएगी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।