मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 सितंबर 2026

यूपी में ठंड दिखाएगी तेवर : लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट! जानें आगे कैसा होगा मौसम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शनिवार को बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी लखनऊ में सुबह से ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम और भी खुशनुमा हो गया। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण राज्य…

यूपी में ठंड दिखाएगी तेवर : लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट! जानें आगे कैसा होगा मौसम
यूपी में ठंड दिखाएगी तेवर : लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट! जानें आगे कैसा होगा मौसम — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शनिवार को बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी लखनऊ में सुबह से ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम और भी  खुशनुमा हो गया।


 पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण राज्य के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ ही बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, बारिश और तेज हवाओं के चलते दिन के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट भी आ सकती है।


 वहीं, रात का तापमान 2 से 4 डिग्री बढ़ने की भी  उम्मीद है। मौसम अगले 48 घंटों में सामान्य हो सकता है।शुक्रवार को लखनऊ की वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला। 


शहर के छह प्रमुख वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से किसी भी स्थान पर हवा की गुणवत्ता ‘खतरनाक’ श्रेणी में दर्ज नहीं हुई। गोमतीनगर, बीबीएयू, कुकरैल और लालबाग में हवा ‘मध्यम’ श्रेणी में रही, 


जबकि अलीगंज और तालकटोरा की हवा ‘खराब’ श्रेणी में मापी गई।पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि का भी अनुमान लगाया गया है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी युक्त हवाओं के मिलने से राज्य में बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं।


बारिश के चलते कई क्षेत्रों में दिन का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। हालांकि, बारिश के बाद अगले कुछ दिनों में मौसम सामान्य होने की उम्मीद है।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।