मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कर्नलगंज,गोण्डा न्यूज़ : हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक की दर्दनाक मौत,परिजनों में कोहराम

कर्नलगंज,गोण्डा। तहसील क्षेत्र के गोंडा- लखनऊ हाइवे पर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई।इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्रामपंचायत बालपु…

कर्नलगंज,गोण्डा न्यूज़ : हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक की दर्दनाक मौत,परिजनों में कोहराम
कर्नलगंज,गोण्डा न्यूज़ : हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक की दर्दनाक मौत,परिजनों में कोहराम | फ़ोटो: TVL News

कर्नलगंज,गोण्डा। तहसील क्षेत्र के गोंडा- लखनऊ हाइवे पर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई।


इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।



थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्रामपंचायत बालपुर जाट में गोंडा- लखनऊ हाइवे पर बीती रात एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई।


इसमें बालपुर जाट के गांव पवनपुर टेपरा निवासी 45 वर्षीय ट्रैक्टर चालक राम बाबू उर्फ बबलू सिंह की दर्दनाक मौत हो गई।


आनन फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


हादसे की सूचना मिलने पर उसके परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी रजनी देवी समेत परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।


इससे उसका खुशहाल परिवार अनाथ हो गया।


परिजनों के मुताबिक वह बिजली विभाग के ठेकेदार मदन लाल गोस्वामी का ट्रैक्टर चलाता था।


रात में वह बिजली विभाग के काम से गोंडा गया हुआ था और वहीं से लौटते समय यह हादसा हो गया।


ट्रैक्टर ट्राली लेने पहुंचे ठेकेदार को दुर्घटना से आक्रोशित परिजनों ने ट्रैक्टर ट्राली ले जाने से रोक दिया।


मृतक के 22 वर्षीय सत्यम,18 वर्षीय ओमकार, 25 वर्षीय कविता समेत तीन बच्चे हैं।


इनमें से बेटी समेत दो बच्चों की शादी हो चुकी है।


इस संबंध में जानकारी करने के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात के के सीयूजी नंबर काल की गई


लेकिन उनका फोन नेटवर्क क्षेत्र से बाहर होने से संपर्क नहीं हो सका।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।