मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कर्नलगंज गोण्डा न्यूज़ :सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री को दी गई श्रद्धांजलि

कर्नलगंज,गोण्डा। तहसील मुख्यालय स्थित कस्बा कर्नलगंज अन्तर्गत चौक घंटाघर पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अशोक सिंहानिया ने व संचालन यावर हुसैन उर्फ मुन्ना ने किया। सबसे…

कर्नलगंज गोण्डा न्यूज़ :सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री को दी गई श्रद्धांजलि
कर्नलगंज गोण्डा न्यूज़ :सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री को दी गई श्रद्धांजलि | फ़ोटो: TVL News

कर्नलगंज,गोण्डा। तहसील मुख्यालय स्थित कस्बा कर्नलगंज अन्तर्गत चौक घंटाघर पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अशोक सिंहानिया ने व संचालन यावर हुसैन उर्फ मुन्ना ने किया।


 सबसे पहले दो मिनट का मौन रखकर भारत देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के आत्मा क़ी शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया गया।


 सभा क़ो सम्बोधित करते हुए अधिवक्ता त्रिलोकीनाथ तिवारी, डॉक्टर रघुपति त्रिपाठी, डॉक्टर मुख़्तार आजाद, तौव्वाज खां, खुर्शीद आलम मोहित पांडेय व हाफिज गुड्डू सहित कई अन्य नेताओं ने स्व. मनमोहन सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके निधन से देश क़ी अपूर्णीय क्षति हुई है।


 जिसे पूरा नहीं किया जा सकता। नेताओं ने कहा कि स्वर्गीय मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री के रूप में देश क़ी जनता के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित क़ी। 

 

 जिसका लाभ आज भी देश क़ी जनता क़ो मिल रहा है। स्व. मनमोहन सिंह ने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के लिए जो किया है उसे भुलाया नहीं जा सकता।


 इस मौके पर शेख रफी उल्ला अंसारी, राहुल सिंह, इफ़्तिखार अंसारी, कन्हैयालाल वर्मा, सहित कई अन्य नेताओं ने अपने विचार रखे। सलमान अंसारी, अशोक सिंह, ताजू नेता, हरिगोपाल वैश्य, रोहित कुमार, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, राम प्रसाद मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।