मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

इलाहाबादिया और रैना के खिलाफ इंदौर के पुलिस थाने में शिकायत दर्ज

हास्य कलाकार समय रैना के यूट्यूब रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में माता-पिता और यौन संबंधों को लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियों के खिलाफ इंदौर के एक…

इलाहाबादिया और रैना के खिलाफ इंदौर के पुलिस थाने में शिकायत दर्ज
इलाहाबादिया और रैना के खिलाफ इंदौर के पुलिस थाने में शिकायत दर्ज | फ़ोटो: TVL News


हास्य कलाकार समय रैना के यूट्यूब रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में माता-पिता और यौन संबंधों को लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियों के खिलाफ इंदौर के एक पुलिस थाने में मंगलवार को शिकायत दर्ज की गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।


तुकोगंज पुलिस थाने के प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव ने एक न्??ूज एजेंसी को बताया कि स्थानीय वकील अमन मालवीय की दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि रैना के यूट्यूब रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में इलाहाबादिया ने अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं जो सामाजिक मर्यादा के लिहाज से ठीक नहीं है।


उन्होंने बताया, ‘‘इस शिकायत पर अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। इस शिकायत की विस्तृत जांच की जाएगी और इसके बाद उचित कानूनी कदम उठाया जाएगा।’’


शिकायतकर्ता वकील मालवीय ने कहा कि ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के विवादास्पद शो में शामिल इलाहाबादिया, रैना और अन्य मशहूर हस्तियों ने अभिव्यक्ति की आजादी का दुरुपयोग करते हुए तमाम सामाजिक मर्यादाएं लांघ दीं और इस कार्यक्रम में माता-पिता तक पर अभद्र टिप्पणियां की गईं।


उन्होंने मांग की कि शो में शामिल लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के संबद्ध प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए। मालवीय के साथ पुलिस थाने आए उनके साथी वकीलों ने भी इस शो में माता-पिता और यौन संबंधों को लेकर की गई




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।