मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर राहुल गांधी को फंसाने के भाजपा मोदी सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ कांग्रेस का पूरे प्रदेश में प्रदर्शन

भाजपा सरकार के संरक्षण में जनता के पैसे की लूट का भ्रष्टाचार और आर्थिक अपराध के खिलाफ आवाज उठाने पर राहुल गांधी जी को भाजपा की केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा षड्यंत्र के तहत फंसाने के विरोध में आज पू…

भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर राहुल गांधी को फंसाने के भाजपा मोदी सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ कांग्रेस का पूरे प्रदेश में प्रदर्शन
भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर राहुल गांधी को फंसाने के भाजपा मोदी सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ कांग्रेस का पूरे प्रदेश में प्रदर्शन | फ़ोटो: TVL News

भाजपा सरकार के संरक्षण में जनता के पैसे की लूट का भ्रष्टाचार और आर्थिक अपराध के खिलाफ आवाज उठाने पर राहुल गांधी जी को भाजपा की केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा षड्यंत्र के तहत फंसाने के विरोध में आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और विपक्ष के खिलाफ सरकार की तानाशाही के विरोध में आवाज और बुलंद रखे जाने की बात कही।


लखनऊ में विरोध प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने कहा की बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है सत्ता में बैठे तानाशाह आज भ्रष्टाचार की आवाज खिलाफ उठाने पर षड्यंत्र कर रहे हैं और विपक्ष के नेताओं खासतौर से राहुल गांधी जी को निशाना बना रहे हैं, इससे ज्यादा घटिया क्या हो सकता है।


प्रदर्शन में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कार्रवाई देश के पैसों के लुटेरों के खिलाफ करनी थी और कार्रवाई कर रहे हैं उस लूट के खिलाफ आवाज उठाने वाले नेता राहुल गांधी पर, लोकतंत्र में सारी मर्यादा है आचरण ताक पर रखकर भाजपा इस कदर तानाशाही पर उतारू है जनता के पैसे को अपने मित्र मेहुल चौकसी , नीरव मोदी को लुटा कर विपक्ष की आवाज बंद कर रही है आज कार्रवाई तो उन लुटेरों के खिलाफ होनी चाहिए थी जिन्होंने जनता का धन लूटा, उन पर होनी चाहिए थे जो सत्ता में बैठकर जनता का पैसा लूटवा रहे हैं, लेकिन देश आज देख रहा है आज कार्यवाही उन पर की जा रही है जो इस भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए लगातार आवाज उठा रहे हैं।


मीडिया संयोजक अंशू अवस्थी ने कहा कि  प्रधानमंत्री सहित पूरी भारतीय जनता पार्टी अपने दिमाग से यह निकाल दे कि इस तरीके की षड्यंत्रों से हम डर जाएंगे ,बिल्कुल नहीं, भाजपा की सुनियोजित जनता के पैसे को लूट के खिलाफ हम सब अपने नेता आदरणीय राहुल गांधी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं भाजपा सरकार को इस लूट का हिसाब किताब देना पड़ेगा,आने वाले समय में देश इस हिसाब किताब भाजपा सरकार से करेगा।


पूरे प्रदेश में हुए प्रदर्शन में लखनऊ में प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे, अमेठी में राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, महासचिव विवेकानंद पाठक, झांसी में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, शाहजहांपुर में जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता, के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ।


प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में हुए प्रदर्शन में प्रमुख रूप से प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, शाहनवाज आलम, संगठन सचिन अनिल यादव, लखनऊ जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, सेवादल प्रदेश संगठक प्रमोद पांडेय, शैलेंद्र तिवारी बबलू विशाल राजपूत, भुवनेश वीरेन्द्र मदान, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, पंकज तिवारी, मुकेश सिंह चौहान विकास श्रीवास्तव, हम्माम वहीद, लल्लू जी नकुल दुबे जी दिनेश सिंह जी अनिल यादव जी शिव पांडे जी प्रमोद कुमार पांडे, राजेश सिंह काली, रुद्र दमन सिंह, विक्रम पांडे, अंकित यादव, अंकित तिवारी, शिवम त्रिपाठी, प्रभाकर ,नितिन मिश्रा, संजय मौर्य, नितांत सिंह, सुशीला शर्मा, तनवीर फातिमा, ममता सक्सेना, किरण शर्मा, राधेश्याम त्रिपाठी, सलीम अहमद, सुशील तिवारी, आलेख पांडे,  राजेंद्र पांडे, बृजभान सिंह, श्रीकांत, दीप शर्मा, सुमन प्रजापति, अनस रहमान, सोमेश सिंह, मनोज तिवारी, शहाना सिद्दीकी, अन्नता तिवारी, रुबीना रईस सहित सैकड़ो कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 मार्च 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।