हरारे: ZIM vs IND 1ST ODI: भारत ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।शिखर धवन (81 नाबाद) और शुभमन गिल (82 नाबाद) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत हरारे स्पोर्टस क्लब में भारत ने जिम्बाब्वे को पहले वनडे में 10 विकेट से शिकस्त दी। इसके साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
तीन वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में हरारे स्पोर्टस क्लब में पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने तीसरे मैच में टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 190 रन का टारगेट रखा है। जवाब में भारतीय टीम ने बिना विकेट गंवाए 30.5 ओवर में 192 रन बनाकर जीत लिया। शिखर धवन 81 (113) और शुभमन गिल 82 (72) रन बनाकर नाबाद रहे|
शिखर धवन ने वनडे करियर की 38वीं फिफ्टी जमाई। उन्होंने अपनी पारी में 113 गेंदों का सामना किया और 9 चौके जमाए। शुभमन गिल ने वनडे करियर की तीसरी फिफ्टी जमाई। उन्होंने 72 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और 1 छक्का जमाया।
गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने जिम्बाब्वे को 40.3 ओवर में 189 रन के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया। दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा और अक्षर पटेल ने तीन-तीन विकेट लिए। इसके बाद ओपनर्स शिखर धवन (81) और शुभमन गिल (82) के अर्धशतकों के दम पर 30.5 ओवर में बिना विकेट खोए टारगेट हासिल कर लिया।
भारत ने टॉस जीतकर जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले क्षेत्ररक्षण (गेंदबाजी करने) का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की पूरी टीम 40.3 ओवर में 189 रन पर ढेर हो गई। रेजिस चकाब्वा (कप्तान और विकेटकीपर) के बल्ले से सबसे ज्यादा 35 रन निकले। इसके अलावा रिचर्ड नगरावा ने 34 और ब्रैड इवांस ने नाबाद 33 रनों की पारी खेली। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा, दीपक चाहर और अक्षर पटेल ने 3-3 विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद सिराज को 1 विकेट मिला।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज
जिम्बाब्वे: तड़िवानाशे मारुमनी, इनोसेंट काइया, शॉन विलियम्स, वेस्ले मधेवीरे, सिकंदर रजा, रेजिस चकाब्वा (कप्तान और विकेटकीपर), रायन बर्ल, ल्यूक जॉन्गवे, ब्रैड एवंस, विक्टर न्याउची, रिचर्ड नगरावा