मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

PAK vs SL, Asia Cup 2022 Final: पाकिस्तान को 23 रन से 'रौंदकर' श्रीलंका 'बना' एशिया का चैंपियन

दुबई: Asia Cup: दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रनों से हराया। एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को 23 रन से हरा कर श्रीलंका चैंपियन बनी है। दुबई अंतरर…

PAK vs SL, Asia Cup 2022 Final: पाकिस्तान को 23 रन से 'रौंदकर' श्रीलंका 'बना' एशिया का चैंपियन
PAK vs SL, Asia Cup 2022 Final: पाकिस्तान को 23 रन से 'रौंदकर' श्रीलंका 'बना' एशिया का चैंपियन | फ़ोटो: TVL News

दुबई: Asia Cup:  दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रनों से हराया। एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को 23 रन से हरा कर श्रीलंका चैंपियन बनी है।  दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए फाइनल मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए थे। 



जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 145 रन पर ऑल-आउट हो गई। इसी के साथ श्रीलंका ने छठी बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया| पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 55 रन मोहम्मद रिजवान ने बनाए। वहीं, श्रीलंका के लिए प्रमोद मदुशन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। वहीं, वानिंदु हसरंगा को 3 सफलता मिली।



पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने एशिया कप के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। श्रीलंका की ओर से भानुका राजपक्षे ने 45 गेंद पर 71 रन की पारी खेली। हसरंगा ने सिर्फ 21 गेंद में शानदार 36 रन बना दिए। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट हारिस रऊफ ने लिए। वहीं, शादाब खान, नसीम शाह और इफ्तिखार अहमद को एक-एक विकेट मिला।




दोनों टीमों की प्लेइंग- XI

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, फखर जमान, मोहम्मद नवाज, आसिफ अली, खुशदिल शाह, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद हसनैन, हारिस रऊफ, नसीम शाह।


श्रीलंका: कुशल मेंडिस, पथुम निसांका, धनंजय डी सिल्वा, दनुष्का गुनाथिलिका, दासुन शनाका (कप्तान), भानुका राजपक्षे, चमिका करुणारत्ने, वानिंदु हसरंगा, महीष तीक्ष्णा, प्रमोद मधुसुदन और दिलशान मधुशंका।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।