मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, रोहित शर्मा करेंगे टीम की अगुआई

नई दिल्‍ली: Asia Cup 2022: 27 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम की घोषणा हुई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट के लिए टीम की घोषणा कर दी है। भार…

Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, रोहित शर्मा करेंगे टीम की अगुआई
Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, रोहित शर्मा करेंगे टीम की अगुआई | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली: Asia Cup 2022: 27 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम की घोषणा हुई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट के लिए टीम की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम में विराट कोहली और केएल राहुल की वापसी हुई है। रोहित शर्मा टीम के कप्तान बने| केएल राहुल टीम के उपकप्तान होंगे। 



जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल चोट की वजह से बाहर हो गए है|  भारत ने 15 खिलाड़ियों के साथ तीन खिलाड़ियों को स्टैंडबाय पर रहने भी कहा है। इनमें श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर और अक्षर पटेल शामिल हैं।



एशिया कप के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, और आवेश खान।


स्टैंडबाय: श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर और अक्षर पटेल।



Asia Cup 2022: देखें एशिया कप 2022 का शेड्यूल


27 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप टूर्नामेंट में 28 अगस्त को भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से होगा। इन दोनों टीमों को ग्रुप ए में रखा गया है। ग्रुप ए में कुल तीन टीमें हैं, भारत और पाकिस्तान के अलावा क्लालिफायर राउंड में जीतने वाली टीम इस ग्रुप में जगह बनाएगी। श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश को ग्रुप बी में रखा गया है। इस टूर्नामेंट में 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच कुल 13 मैच खेले जाएंगे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।