मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

ASIA CUP 2022, PAK vs AFG: अफगानिस्तान को एक विकेट से 'हराकर' फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान

ASIA CUP 2022, PAK vs AFG: एशिया कप 2022 के सुपर-4 राउंड के अहम मुकाबले में पाकिस्तान ने बुधवार, 7 सितंबर को अफगानिस्तान को एक विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए…

ASIA CUP 2022, PAK vs AFG: अफगानिस्तान को एक विकेट से 'हराकर' फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान
ASIA CUP 2022, PAK vs AFG: अफगानिस्तान को एक विकेट से 'हराकर' फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान | फ़ोटो: TVL News

ASIA CUP 2022, PAK vs AFG:  एशिया कप 2022 के सुपर-4 राउंड के अहम मुकाबले में पाकिस्तान ने बुधवार, 7 सितंबर को अफगानिस्तान को एक विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 129 रन बनाए थे। इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा 35 रन की पारी खेली। 



जवाब में पाकिस्तान की टीम ने आखिरी ओवर के दूसरी गेंद पर 9 विकेट खोकर 131 रन बना लिए। शादाब खान ने 36, इफ्तिखार अहमद ने 30 और मोहम्मद रिजवान ने 20 रन बनाए। नसीम शाह चार गेंद पर 14 रन बनाकर नाबाद रहे। 



गेंदबाजी में अफगानिस्तान के लिए फजहलहक फारूकी और फरीद अहमद ने तीन-तीन विकेट लिए। इसके अलावा राशिद खान को भी दो विकेट मिला।



शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एशिया कप के सुपर फोर के मुकाबले में अफगानिस्तान 20 ओवर में छह विकेट खोकर महज 129 रन ही बना सका, जिससे पाक को 130 रनों का लक्ष्य मिला। अफगानिस्तान के दोनों सलामी बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई और रहमनुल्लाह गुरबाज को शुरुआत तो अच्छी मिली, लेकिन वो इसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। 



जजई ने 17 गेंद में 21 रन की पारी खेली। वहीं, गुरबाज के बल्ले से 11 गेंद में 17 रन निकला। अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा इब्राहिम जादरान ने 35 रन बनाए। वहीं, पाकिस्तान के लिए नसीम शाह और हारिस रउफ ने शानदार गेंदबाजी की। नसीम ने 4 ओवर में सिर्फ 19 रन दिए और 1 विकेट अपने नाम किया। वहीं, हारिस रउफ ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट झटके


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।