मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Andrew Symonds Dies: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स की कार दुर्घटना में मौत

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स का निधन हो गया। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट स्टार एंड्रयू साइमंड्स की कार दुर्घटना में मौत हो गई"| एंड्रयू साइमंड्स की कार शनिवार रात हादस…

Andrew Symonds Dies: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स की कार दुर्घटना में मौत
Andrew Symonds Dies: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स की कार दुर्घटना में मौत | फ़ोटो: TVL News

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स का निधन हो गया। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट स्टार एंड्रयू साइमंड्स की कार दुर्घटना में मौत हो गई"| एंड्रयू साइमंड्स की कार शनिवार रात हादसे का शिकार हो गई। 



स्थानीय मीडिया रिपोर्ट,'' एंड्रयू साइमंड्स की कार शनिवार रात हादसे का शिकार हो गई। एंड्रयू साइमंड्स को हादसे के दौरान काफी गंभीर चोटें आई थीं।  रिपोर्ट,के मुताबिक, साइमंड्स को बचाने के सभी प्रयास विफल रहे।



साइमंड्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 1998 में किया था। साइमंड्स ने 10 नवंबर, 1998 को अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला मैच खेला था। उन्होंने टेस्ट डेब्यू मार्च, 2004 में श्रीलंका के खिलाफ किया था। वहीं, साइमंड्स ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय का पहला मैच फरवरी, 2005 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।




 साइमंड्स ने आखिरी टेस्ट दिसंबर, 2008 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, आखिरी वनडे मई, 2009 में पाकिस्तान के खिलाफ और आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मई, 2009 में पाकिस्तान के खिलाफ ही खेला था। 



साइमंड्स ने अंतरराष्ट्रीय करियर में ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 26 टेस्ट, 198 वनडे और 14 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। टे??्ट में उनके नाम 40.61 की औसत से 1462 रन, वनडे में 39.44 की औसत से 5088 रन और टी-20 में 48.14 की औसत से 337 रन हैं। इसके अलावा साइमंड्स ने टेस्ट में 24 विकेट, वनडे में 133  विकेट और टी-20 में आठ विकेट भी झटके।



साइमंड्स ने 39 आईपीएल मैचों में भी हिस्सा लिया था। इसमें उनके नाम 36.07 की औसत और 129.87 के स्ट्राइक रेट से 974 रन हैं। इसके अलावा साइमंड्स ने लीग में 20 विकेट भी झटके। साइमंड्स आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।