मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Chetan Sharma Resigns: स्टिंग ऑपरेशन के बाद चेतन शर्मा का BCCI के चीफ सेलेक्टर पद से इस्तीफा

नई दिल्ली: स्टिंग ऑपरेशन के बाद BCCI के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा (Chetan Sharma) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा BCCI सचिव जय शाह को भेजा जिन्होंने इस्तीफा स्वीकार कर लिया। च…

Chetan Sharma Resigns: स्टिंग ऑपरेशन के बाद चेतन शर्मा का BCCI के चीफ सेलेक्टर पद से इस्तीफा
Chetan Sharma Resigns: स्टिंग ऑपरेशन के बाद चेतन शर्मा का BCCI के चीफ सेलेक्टर पद से इस्तीफा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: स्टिंग ऑपरेशन के बाद BCCI के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा (Chetan Sharma) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा BCCI सचिव जय शाह को भेजा जिन्होंने इस्तीफा स्वीकार कर लिया। चेतन शर्मा को 7 जनवरी 2023 को दूसरी बार भारतीय टीम की चयन समिति का अध्यक्ष चुना गया था। इसके लगभग एक महीने बाद ही उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है।  इससे पहले, टी20 वर्ल्ड कप में करारी हार के बाद BCCI ने 18 नवंबर 2022 को चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा (Chetan Sharma) समेत पूरी सिलेक्शन कमिटी को ही भंग कर दिया था, लेकिन चेतन शर्मा को बोर्ड ने लगातार दूसरा कार्यकाल दिया था।




हाल ही में एक स्टिंग ऑपरेशन में चेतन शर्मा टीम इंडिया में सिलेक्शन, खिलाड़ियों के रिश्ते और फेक इंजेक्शन पर बड़े खुलासे करते नजर आए थे, ये सारी बातचीत हिडन कैमरा में रिकॉर्ड हो गई थी। चेतन शर्मा ने कहा था कि प्लेयर्स फिट दिखाने के लिए इंजेक्शन लगाते हैं, जो डोप टेस्ट में भी नहीं पकड़ी जाती। इंजेक्शंस लगाते ही 80 प्रतिशत फिट होने पर भी 100 प्रतिशत फिट हो जाते हैं। ये पेन किलर नहीं हैं। इन इंजेक्शन में ऐसी दवा होती है जो डोप टेस्ट में नहीं पकड़ी जाती है। खिलाड़ियों को टीम से बाहर होने का डर होता है, इसी वजह से इंजेक्शन लगाते हैं।



चेतन शर्मा ने विराट कोहली और सौरव गांगुली को लेकर खुलासे किए| चेतन की माने तो गांगुली ने कभी रोहित शर्मा का साथ नहीं दिया, लेकिन विराट को पसंद भी नहीं किया। चेतन ने कोहली के कप्तानी विवाद पर खुलासा करते हुए कहा था- विराट को लगता है कि बीसीसीआई अध्यक्ष ने उसकी कप्तानी छीनी, लेकिन ऐसा नहीं है सौरव गांगुली ने कहा था कि इस्तीफा देने से पहले एक बार सोच लो, शायद विराट ने ये बात नहीं सुनी होगी। विराट और रोहित के बीच कोई लड़ाई नहीं है, आप इसे इगो कह सकते हैं। 






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।