Commonwealth Games 2022: भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में इतिहास रच दिया है। बर्मिंघम में पहले सेमीफाइनल में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 4 रन से हराया | भारत ने इंग्लैंड के सामने के सामने जीत के लिए 165 रन का टारगेट रखा है| जवाब में इंग्लैंड टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी| बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में भारत ने सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई और क्रिकेट में देश का पहला पदक जीता।
टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 164 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने 32 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली। जेमाइमा रोड्रिगेज ने 31 गेंदों पर 44 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर 20 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हुईं। इंग्लैंड के लिए फ्रेया केंप ने सबसे ज्यादा 42 विकेट लिए। वहीं कैथरीन ब्रंट और नेनताली शिवर 1-1 विकेट अपने नाम किए।
टॉस टॉस पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 165 रन का टारगेट दिया है। जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी। कप्तान नैट शिवर ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। इसके अलावा डेनियल व्याट ने 35 रन और एमी एलेन जोन्स (विकेटकीपर) ने 31 रन बनाए। भारत की ओर से स्नेह राणा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। एक विकेट दीप्ति शर्मा को मिला|
इंग्लैंड भले ही पहला सेमीफाइनल 4 रन से हार गई हो, लेकिन मेजबान टीम के पास अभी भी कल के तीसरे स्थान के खेल में कांस्य पदक के लिए एक मौका है जहां वे ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल के हारने वाले से खेलेंगे।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत महिला: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमाइमा रोड्रिगेज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), तानिया भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, स्नेह राणा, मेघना सिंह, रेणुका सिंह|
इंग्लैंड महिला: डेनियल व्यॉट, सोफिया डंकले, एलिसे केप्से, नताली शिवर (कप्तान), एमी जोन्स (विकेटकीपर), माइया बाउचियर, कैथरीन ब्रंट, सोफी एक्लेस्टन, फ्रेया केंप, इजी वॉन्ग, सारा ग्लेन।