मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

1983 क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम के सदस्य यशपाल शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

नई दिल्ली:1983 क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम के सदस्य यशपाल शर्मा का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।टीम इंडिया के क्राइसिस मैन के नाम से मशहूर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर यशपाल शर्मा का मंगलवार…

1983 क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम के सदस्य यशपाल शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन
1983 क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम के सदस्य यशपाल शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:1983 क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम के सदस्य यशपाल शर्मा का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।टीम इंडिया के क्राइसिस मैन के नाम से मशहूर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर यशपाल शर्मा का मंगलवार सुबह निधन हो गया। 66 वर्षीय यशपाल शर्मा टीम इंडिया के सेलेक्टर के पद पर भी रह चुके थे|


यशपाल शर्मा ने अपने करियर में 37 टेस्ट और 42 वनडे मैच खेले थे| टेस्ट में उनके नाम 1606 रन दर्ज हैं तो वहीं, वनडे में 883 रन बनाए थे| यशपाल के नाम टेस्ट क्रिकेट में 2 शतक और 9 अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड दर्ज है| वहीं, वनडे में 4 अर्धशतकीय पारी भी इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने खेली थी| 




यशपाल शर्मा ने 1983 विश्व कप में भारत को विश्व विजेता बनाने में सबसे अहम भूमिका निभाई थी| खासकर सेमीफाइल में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में उनकी पारी हमेशा के लिए यादगार है| सेमीफाइनल में यशपाल जी ने 61 रन की अहम पारी खेली थी जिसने भारत के लिए फाइनल में पहुंचने  के रास्ते आसान कर दिए थे|



यशपाल 1983 वर्ल्ड कप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में दूसरे नंबर पर थे। यशपाल शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 1979 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था, जबकि 1983 में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था। 1978 में वनडे डेब्यू किया था और 1985 में अपना आखिरी वनडे मैच खेला था।



यशपालयशपाल  को क्रिकेटर बनाने में दिलीप कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस बात का खुलासा खुद यशपाल शर्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा था, अगर क्रिकेट में मेरा कोई करियर बनाने वाला है तो वह यूसुफ भाई यानी दिलीप कुमार हैं। इस दौरान यशपाल ने ये भी कहा था कि मेरे जिंदा रहने तक मेरे एक ही फेवरेट अभिनेता रहेंगे जिन्हें आप दिलीप कुमार के नाम से पहचानते हैं।



दिलीप कुमार ने बीसीसीआई से की थी बात: एक बार दिलीप कुमार ने पंजाब का रणजी मैच देखा था। उस मैच में वह यशपाल शर्मा की बल्लेबाजी से काफी प्रभावित हुए। इसके बाद उन्होंने यशपाल शर्मा से कहा था कि तुम बहुत अच्छी बल्लेबाजी करते हो मैंने तुम्हारे लिए बीसीसीआई से बात की है। उस समय दिलीप कुमार ने बीसीसीआई अधिकारी राजसिंह डूंगरपुर से उनके लिए बात की थी। यशपाल शर्मा इस बात के लिए दिलीप कुमार का ताउम्र एहसान मानते रहे।



भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव और दिलीप वेंगसरकर ने यशपाल शर्मा की मौत पर गहरा दुःख जताया है| उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते ही उनकी यशपाल से मुलाकात हुई थी। कपिल देव ने कहा, "मुझे तो अभी भी लग रहा है कि ये सच नहीं है। समझ ही नहीं आ रहा मुझे, अभी हम पिछले हफ्ते मिले थे और बहुत ही अच्छे सेहत में थे। भगवान की जो मर्जी हो, उससे हम लड़ नहीं सकते। हां भगवान को आज पूछेंगे जरूर कि ऐसा मत करो।



राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा के निधन पर ट्वीट कर दुख जताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा के निधन पर दुख जताया। 



राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने ट्वीट किया "1983 क्रिकेट विश्व कप में महत्वपूर्ण मैचों के दौरान उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन ने क्रिकेट इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत में से एक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।"



प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यशपाल शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, “श्री यशपालशर्मा जी 1983 की प्रसिद्ध टीम सहित भारतीय क्रिकेट टीम के बहुत लोकप्रिय खिलाड़ी थे। वे टीम के साथियों, प्रशंसकों के साथ-साथ नवोदित क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहे। मैं उनके निधन से बहुत दुखी हूं। उनके परिवारजनों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति।”



सूचना और प्रसारण मंत्री, अनुराग ठाकुर ने पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा के निधन पर दुख व्यक्त किया। 1983 विश्व कप विजेता टीम क??? सदस्य के निधन की खबर सुनकर हैरान हूं। ठाकुर ने कहा कि वह अच्छे स्वाभाव के इंसान थे।



यशपाल शर्मा क्रिकेट के उम्दा खिलाड़ी थे जिन्होंने 1983 क्रिकेट विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत में अहम योगदान दिया। उनकी रोमांचक पारियां हमेशा हमारी स्मृति में रहेंगी। उनका निधन क्रिकेट जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति संवेदनाएं: गृह मंत्री अमित शाह



मशहूर क्रिकेटर एवं 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य श्री यशपाल शर्मा जी के निधन का दुखद समाचार मिला। यशपाल शर्मा जी ने क्रिकेट जगत में विस्फोटक बल्लेबाजी की विधा से युवाओं के दिलों में जगह बनाई थी और एक शानदार खिलाड़ी के रूप में उन्होंने तमाम क्रिकेट प्रेमियों के दिलोदिमाग पर एक अमिट छाप छोड़ी। ईश्वर उनको श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को इस दुख की घड़ी में कष्ट सहने का साहस दें :कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।