: ICC Womens T20 WorldCup| विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-2 के मैच में भारत को इंग्लैंड से 11 रन से हार का सामना करना पड़ा। टॉस हारकर पहले बैटिंग बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए थे। 152 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 140 रन ही बना सकी। भारत के लिए स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 52 रन और रिचा घोष ने 47 रन बनाए। अब भारतीय टीम को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए अगले मैच में आयरलैंड को हराना होगा।
ST GEORGE'S PARK, GQEBERHA मैदान पर शनिवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 152 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए नैटली सीवर ब्रंट ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। हीथर नाइट ने 28 रन; एमी जोंस ने 40 रन बनाए ; सोफी एक्लेस्टन ने 11 रन और सोफिया डंकले ने 10 रन बनाए| भारत के लिए रेणुका सिंह ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए| शिखा पांडे और दीप्ति शर्मा को एक-एक विकेट मिला।
152 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत खराब रही। शेफाली वर्मा (8) चौथे ओवर में ही पवेलियन लौट गईं। उनके बाद मंधाना ने जेमिमा रोड्रिग्ज के साथ पारी संभाली। 10वें ओवर में 57 रन के स्कोर पर जेमिमा (13) और 11वें ओवर में हरमनप्रीत कौर (4) भी आउट हो गईं।
105 रन के स्कोर पर मंधाना 52 रन बनाकर आउट हो गईं। दीप्ति शर्मा भी कुछ खास नहीं कर सकी| 19वें ओवर की दूसरी बॉल पर दीप्ति रन आउट हो गईं। उन्होंने 9 बॉल पर 7 रन बनाए। आखिरी 6 बॉल पर टीम को 31 रन की जरूरत थी। रिचा ने 19 रन बना लिए, लेकिन टीम की जीत के लिए यह काफी नहीं थे। वह 47 रन बनाकर नाबाद रहीं। इंग्लैंड की ओर से सारा ग्लेन ने दो विकेट लिए। सोफी एक्लेस्टन और लौरेन बेल को एक-एक विकेट मिला।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत : हीथर नाइट (कप्तान), सोफिया डंकली, डेनी व्याट, एलीस कैप्सी, नैटली ब्रंट, एमी एलेन जोन्स, केथरीन ब्रंट, सोफी एक्लेस्टन, चार्ली डीन, सारा ग्लेन और लौरेन बेल।
इंग्लैंड : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्ज, रिचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, शिखा पांडे, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़ और रेणुका सिंह।