ऑकलैंड:आईसीसी महिला विश्व कप: ऑकलैंड में भारत ऑस्ट्रेलिया से 6 विकेट से हार गया। पांच मैचों में भारत की ये तीसरी हार है। ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 के एक मुकाबले में भारत को 6 विकेट से हरा दिया ।भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 277 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 49.3 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 280 रन बनाते हुए जीत हासिल कर लिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचना तय हो गया है।
ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में जीत के लिए 8 चाहिए थे। अनुभवी झूलन के ओवरों की शुरुआती 3 गेंदों में ही मूनी ने चौका, दो रन और फिर चौका लगाते हुए टीम को मैच जितवा दिया ।कप्तान मैन लैनिंग (97) टॉप स्कोरर रहीं। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप में ये लगातार 5वीं जीत है।
इससे पहले ICC महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जाने वाले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला लिया। भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट पर 277 रन बनाए। मिताली राज (68), हरमनप्रीत कौर (57*) और यस्तिका भाटिया (59) ने हाफ सेंचुरी जड़ी, जिसके दम पर भारत शुरुआती झटकों के बावजूद सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सका।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से डार्सी ब्राउन ने 3 विकेट लिए। भारत की ओर से कप्तान मिताली राज (68) टॉप स्कोरर रही। यास्तिका भाटिया 59 और उप-कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 57 रन बनाए। भारत ने विकेटकीपर ऋचा घोष (8) और स्नेह राणा (1) का विकेट जल्दी गंवा दिया था। इसके बाद 7वें विकेट के लिए हरमनप्रीत कौर और पूजा वस्त्रकर ने केवल 47 गेंदों पर 64 रन की पार्टनरशिप की।
भारत को लगा पहला झटका
भारत को स्मृति मंधाना के रूप में पहला झटका लगा है। डार्सी ब्राउन की गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी। मंधाना ने ड्राइव खेलने की कोशिश की। गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और स्लिप में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लेनिंग ने आसान सा कैच लपका। ब्राउन की गेंद टप्पा खाकर बाहर निकली। मंधाना को उम्मीद थी कि गेंद अंदर आएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मंधाना 11 गेंद पर 10 रन बनाकर पविलियन लौटीं। अपनी पारी में उन्होंने एक चौका लगाया।
हरमनप्रीत कौर की 42 गेंदों में हाफ सेंचुरी
तूफानी बैटिंग के लिए जाने जानी वाली हरमनप्रीत कौर ने आते ही मोर्चा संभाला और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 42 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की। इसके बाद बैटिंग करने उतरी स्नेह राणा और रिचा घोष का बल्ला खामोश रहा। रिचा 8 रन बनाकर अलाना की गेंद पर चलती बनी तो स्नेह बिना खाता खोले जोनासन की गेंद पर बोल्ड हो गईं।
मिताली को 68 रनों पर अलाना किंग ने चलता किया
भारतीय पारी को संभालने वाली मिताली और यस्मिका की जोड़ी को डार्सी ब्राउन ने तोड़ा। उन्होंने यस्मिका को 59 रनों के निजी स्कोर पर एलिसा पेरी के हाथों कैस आउट कराया। इसके बाद मिताली को 68 रनों पर अलाना किंग ने चलता किया।
भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जीतने होंगे अगले दोनों मैच
टीम इंडिया को वर्ल्ड कप में बचे हुए दोनों मुकाबले बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने हैं। ये दोनों मैच टीम इंडिया को जीतने होंगे। इसमे साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला काफी अहम होने वाला है, क्योंकि अफ्रीकी टीम ने अब तक खेले चारों मुकाबले जीते हैं और वो कमाल के फॉर्म में हैं। वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ भी भारतीय महिला टीम बड़े अंतर से जीत दर्ज करती है तो इससे भारत को रन रेट में फायदा मिलेगा।
भारतीय टीम प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधना, शेफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, स्नेह राणा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़
ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन: एलिसी हीली (विकेटकीपर), रेशल हेन्स, मेग लेनिंग (कप्तान), एलिसा पेरी, बेथ मूनी, तहलिया मैक्ग्रा, एश्ली गार्डनर, जेस जॉन्सन, एलना किंग, मेगन शट, डार्सी ब्राउन