मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

IND vs AUS T20I: दूसरे मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकटों से हराया

नागपुर: तीन टी-20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया से 6 विकेट से हरा दिया | इसी जीत साथ तीन टी-20 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। शुक्रवार को गीले आउट फील्ड के कारण दो घं…

IND vs AUS T20I: दूसरे मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकटों से हराया
IND vs AUS T20I: दूसरे मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकटों से हराया | फ़ोटो: TVL News

नागपुर: तीन टी-20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया से 6 विकेट से हरा दिया | इसी जीत साथ तीन टी-20 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। शुक्रवार को गीले आउट फील्ड के कारण दो घंटे की देरी से शुरू हुआ मैच 8-8 ओवर का ही हुआ। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने तय 8 ओवर में पांच विकेट खोकर 90 रन बनाए थे। जीत के लिए 8 ओवरों में मिले 91 रनों का पीछा करते हुए भारत ने 7.2 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ( 46 रन, 24 गेंद, 4 चौके, 4 छक्के) और दिनेश कार्तिक ( 10 रन, 2 गेंद)  नाबाद रहे | 



बारिश से प्रभावित इस मैच को 8-8 ओवर का कर दिया गया था। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया ने मैथ्यू वेड के नाबाद 43 रन की पारी के दम पर 8 ओवर में 5 विकेट पर 90 रन बना दिए। भारत को जीत के लिए 91 रन का लक्ष्य मिला था और रोहित शर्मा की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर भारत ने 7.2 ओवर में 4 विकेट पर 92 रन बनाते हुए मैच को 6 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में वापसी कर ली और तीन मैचों की टी20 सीरीज में दोनों टीमें अब 1-1 की बराबरी पर आ गई। 




पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को दूसरे ओवर में दो बड़े झटके लगे| दूसरे ओवर में कैमरून ग्रीन और ग्लेन मैक्सवेल पवेलियन लौट गए।।कैमरून ग्रीन 5 रन बनाकर रन आउट हो गए|   विराट कोहली ने शानदार थ्रो से ग्रीन को रन-आउट किया जबकि  ग्लेन मैक्सवेल को ओवर की आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल ने क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद चौथे ओवर में पटेल ने टिम डेविड को भी सिर्फ 2 रन पर बोल्ड कर दिया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच  31 रन पर को जसप्रीत बुमराह ने यॉर्कर पर आउट किया। इसके बाद स्मिथ 8 रन बनाकर रन आउट हो गए जबकि मैथ्यू वेड ने 20 गेंदों पर 3 छक्के व 4 चौकों की मदद से नाबाद 43 रन बनाए। भारत की तरफ से अक्षर पटेल ने दो जबकि बुमराह ने एक सफलता हासिल की। 



91 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया का पहला विकेट केएल राहुल के रूप में गिरा, जो 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा के साथ मिलकर 39 रन की साझेदारी की। इसके बाद कोहली को जंपा ने 11 रन पर बोल्ड कर दिया। कोहली ने 6 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से ये रन बनाए। वही पहली ही गेंद पर सूर्यकुमार यादव एडम जंपा की गेंद पर LPW हो गये| हार्दिक पांड्या 9 रन बनाकर कैच आउट हो गए। रोहित शर्मा ने 20 गेंदों पर 4 छक्के व 4 चौकों की मदद से नाबाद 46 रन की पारी खेली जबकि दिनेश कार्तिक ने 2 गेंदों पर एक छक्का और एक चौके की मदद से नाबाद 10 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। 




दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत- केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।



ऑस्ट्रेलिया- एरोन फिंच (कप्तान), कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, सीन एबॉट, मैथ्यू वेड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, एडम जम्पा, पैट कमिंस, जोस हेजलवुड।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।