मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

IND vs NZ 2nd T20I: दूसरे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया, सीरीज में की 1-1 से बराबरी

लखनऊ: IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की| रविवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस ज…

IND vs NZ 2nd T20I: दूसरे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया, सीरीज में की 1-1 से बराबरी
IND vs NZ 2nd T20I: दूसरे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया, सीरीज में की 1-1 से बराबरी | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: IND vs NZ 2nd T20I:   भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की| रविवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। न्यूज़ीलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाए थे। जीत के लिए मिले 100 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 104 रन बना लिए हैं। इस जीत के साथ ही भारत ने 3 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा नाबाद 26 रन बनाए। सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला एक फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।



लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत के खिलाफ दूसरे टी20 सीरीज मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 99 रन ही बना पाई। यह कीवी टीम का इंडिया के खिलाफ टी-20 में सबसे कम स्कोर है।



कीवी टीम को चौथे ओवर में 21रन के स्कोर पर पहला झटका लगा। चौथे ओवर की तीसरी बॉल में युजवेंद्र चहल ने फिन एलेन (11) को बोल्ड कर दिया। न्यूजीलैंड को पांचवें ओवर में 28 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा| ओवर की चौथी बॉल पर वाशिंगटन सुंदर ने कॉन्वे (11) को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। सातवें ओवर में 35 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लगा।  ओवर की 5वीं बॉल पर दीपक हुड्डा ने ग्लेन फिलिप्स (5) को बोल्ड कर दिया।



10वें ओवर में 48 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को चौथा झटका। आखिरी बॉल पर कुलदीप ने डेरिल मिचेल (8) को बोल्ड किया। 13वें ओवर की चौथी बॉल पर मार्क चैपमैन (14)  रन आउट हुए। 17वें ओवर की आखिरी बॉल पर अर्शदीप सिंह ने माइकल ब्रेसबेल (14) का कमाल कैच पकड़ा। 18वें ओवर की चौथी बॉल पर अर्शदीप ने ईश सोढ़ी (1) को पंड्या के हाथों कैच कराया।  18वें ओवर में ही आखिरी बॉल पर लोकी फर्ग्युसन (0) को सुंदर के हाथों कैच कराया।



न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान मिचेल सेंटनर ने सबसे ज्यादा नाबाद 19 रन बनाए। मार्क चैपमैन और माइकल ब्रेसवेल ने 14-14 रनों की पारी खेली| इसके अलावा फिन एलेन और डेवोन कॉनवे ने 11-11 रन बनाए।  भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। कप्तान हार्दिक पंड्या,  युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक हुड्डा और वॉशिंगटन सुंदर को एक-एक विकेट मिला। 



100 रन के जवाब में भारतीय टीम ने 20वें ओवर में 4 विकेट पर 104 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 26 रन और कप्तान हार्दिक पांड्या ने नाबाद 15 रनों की पारी खेली| दोनों ने अपनी पारी में 1-1 चौका लगाया। ईशान किशन ने 19 रनों का योगदान दिया| न्यूजीलैंड के लिए माइकल ब्रेसवेल और ईश सोढ़ी ने एक-एक विकेट लिए



100 रन के जवाब में भारत को चौथे ओवर में 17 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा। माइकल ब्रेसवेल ने शुभमन गिल को फिन एलेन के हाथों कैच कराया। वह नौ गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके लगाए। भारत को 46 रन के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। ईशान किशन रन आउट हुए। ईशान किशन 32 गेंदों में 19 रन ही बना सके।11वें ओवर में भारत को तीसरा झटका लगा। ईश सोढ़ी ने राहुल त्रिपाठी को ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच कराया। वह 18 गेंदों में 13 रन बना सके। 70 रन के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा है। वॉशिंगटन सुंदर 10 रन  बनाकर रनआउट हो गए|




दोनों टीमों की प्लेइ??ग-11

भारतः ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।


न्यूजीलैंडः  फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, लोकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।