अहमदाबाद: IND vs NZ 3rd T20I: अहमदाबाद में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 2-1 से जीत ली है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुधवार को खेले गए तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 168 रन से हराकर सीरीज 2-1 से जीत ली| शुभमन गिल (नाबाद 126 रन) के पहले टी-20 शतक की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को निर्णायक मुकाबले में 235 रन का टारगेट दिया है। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 12.1 ओवर में 66 रन पर सिमट गई और मैच 168 रनों से हार गई| इसके साथ ही भारतीय टीम ने टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर लिया।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी निर्णायक मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए। दूसरे ओवर की दूसरी बॉल पर ब्रेसवेल ने ईशान किशन (1) को LBW कर दिया।
सीरीज के पहले दो मुकाबलों में फ्लॉप रहे गिल ने इस पारी में 63 गेंदों पर 126 रन की पारी खेली। उन्होंने 12 चौके और 7 छक्के जमाए। राहुल त्रिपाठी ने 22 गेंदों 44 रनों की पारी खेली| उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए। कप्तान हार्दिक पंड्या ने 30 और सूर्यकुमार यादव ने 24 रन बनाए। शुभमन गिल (126*) के साथ दीपक हुड्डा 2 रन बनाकर नाबद रहे| न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, ब्लेयर टिकनर और ईश साेढ़ी को एक-एक विकेट मिला।
386 रन के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 12.1 ओवर में 66 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 1 चौका और 3 छक्के लगाए। मिचेल सेंटनर ने 13 रन और माइकल ब्रेसवेल ने 8 रन बनाए| भारत के लिए कप्तान हार्दिक पंड्या ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और शिवम मावी ने दो-दो विकेट लिए।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारतः ईशान किशान, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार, हार्दिक पंड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंडः फिन एलेन, ड्वेन कॉन्वे, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, माइकल ब्रेसवेल, बेन लिस्टर, ईश साढ़ी, लोकी फर्ग्युसन और ब्लेयर टिकनर।