मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

IND vs SA T20: दक्षिण अफ्रीका 49 रन से जीता, भारत ने सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा

इंदौर: IND vs SA 3rd T20: दक्षिण अफ्रीका ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज के अंतिम मुकाबले में भारत को 49रन से हरा दिया है। हालांकि, सीरीज टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम कर ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बी…

IND vs SA T20: दक्षिण अफ्रीका 49 रन से जीता, भारत ने सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा
IND vs SA T20: दक्षिण अफ्रीका 49 रन से जीता, भारत ने सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा | फ़ोटो: TVL News

इंदौर: IND vs SA 3rd T20:  दक्षिण अफ्रीका ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज के अंतिम मुकाबले में भारत को 49रन से हरा दिया है। हालांकि, सीरीज टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम कर ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होल्कर क्रिकेट स्टेडियम इंदौर में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए। राइली रुसो ने सर्वाधिक नाबाद 100 रन बनाए | जवाब में भारत की पूरी टीम 18.3 ओवर में 178 रन पर ऑल-आउट हो गई। भारत की  तरफ से सबसे ज्यादा दिनेश कार्तिक ने 46 रन ( 4 छक्का और 4 चौका) बनाए|  दीपक चाहर 32 रन ( 3 छक्का और 2 चौका ) बनाए और ऋषभ पंत ने 27 रन ( 2 छक्का और 3 चौका ) बनाए। 



भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होल्कर क्रिकेट स्टेडियम इंदौर में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 49 रन से हराया।  भारत ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली है।



भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर, इंदौर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए रिले रोसौव (100 नाबाद) और क्विंटन डी कॉक (68) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में तीन मैचों की टी20 सीरीज के अंतिम मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 228 रनों का लक्ष्य दिया। 



राइली रूसो ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जड़ा। उन्होंने 48 बॉल पर 100 रन की पारी खेली। वहीं, क्विंटन डिकॉक 43 बॉल में 68 रन बनाकर रन आउट हुए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 18 गेंद में 23 रन की पारी खेली|  भारत की ओर से दीपक चाहर और उमेश यादव को 1-1 सफलता मिली|



228 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी रतीय टीम को पहला झटका पहले ओवर की दूसरी गेंद पर लग गया। कप्तान रोहित शर्मा खाता खोले बिना रबाडा की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद श्रेयस अय्यर 4 गेंद पर 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए ।ऋषभ पंत लुंगी एनगिडी की गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स को कैच दे बैठे। पंत ने 14 बॉल में 27 रन  बनाए| दिनेश कार्तिक खराब शॉट खेलकर केशव महाराज की गेंद पर बोल्ड हो गए। कार्तिक ने 21 बॉल में 46 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 8 रन बनाकर आउट हुए। 



साउथ अफ्रीका के लिए ड्वेन प्रिटोरियस ने सबसे ज्यदा 4 विकेट लिए।  वेन पर्नेल, लुंगी एनगिडी और केशव महाराज ने दो -दो विकेट लिए। कगिसो रबाडा को एक विकेट मिला|



दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन


भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, दिनेश कार्तिक, उमेश यादव, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद सिराज।


साउथ अफ्रीका: टेंबा बाउमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, राइली रूसो, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पर्नेल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, ड्वेन प्रिटोरियस और लुंगी एनगिडी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।