मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

IND vs SA 4th T20: राजकोट में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 82 रनों से हराया, आवेश खान ने झटके 4 विकेट, सीरीज में की 2-2 से बराबरी

राजकोट: पांच मैचों की टी-20 सीरीज के चौथे मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 82 रनों से हरा दिया | भारत -दक्षिण अफ्रीका के बीच राजकोट में खेले गए चौथे टी-20 मैच में भारत ने टॉस हारकर पहले बैटिंग क…

IND vs SA 4th T20: राजकोट में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 82 रनों से हराया, आवेश खान ने झटके 4 विकेट, सीरीज में की 2-2 से बराबरी
IND vs SA 4th T20: राजकोट में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 82 रनों से हराया, आवेश खान ने झटके 4 विकेट, सीरीज में की 2-2 से बराबरी | फ़ोटो: TVL News

राजकोट: पांच मैचों की टी-20 सीरीज के चौथे मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 82 रनों से हरा दिया | भारत -दक्षिण अफ्रीका के बीच राजकोट में खेले गए चौथे टी-20 मैच में भारत ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 179 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 16.5 ओवर में 87 रन पर पवेलियन लौट गई। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी हासिल कर ली है। 



भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया।पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 169 रन बनाए। भारत की ओर से दिनेश कार्तिक ने सबसे ज्यादा 55 रन की पारी खेली थी, जबकि हार्दिक ने 46 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 16.5 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 87 रन ही बना सकी। यह दक्षिण अफ्रीका का T20I में सबस??? कम स्कोर है। टी-20 मुकाबले में यह टीम इंडिया की साउथ अफ्रीका के ऊपर सबसे बड़ी जीत है। 



साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा तीसरे ओवर में चोटिल होकर रिटायर्ड हर्ट हुए। बाद में वह बल्लेबाजी करने भी नहीं आए। उनकी जगह ड्वेन प्रिटोरियस बल्लेबाजी करने आए। बावुमा के पवेलियन वापस जाने के बाद ड्वेन प्रिटोरियस और क्विंटन डिकॉक जल्दी आउट हो गए। डिकॉक के बल्ले से 14 और प्रिटोरियस तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से रसी वान डर डुसेन ने सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। भारत की ओर से मैच में आवेश खान ने 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट झटके हैं। युजवेंद्र चहल को 2 सफलताएं मिली| अक्षर पटेल और हर्षल पटेल ने एक-एक विकेट लिया| इस सीरीज का निर्णायक मुकाबला 19 जून को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।



राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए चौथे टी-20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन दिनेश कार्तिक ने बनाए। उन्होंने 27 गेंद में 55 रनों की पारी खेली। कार्तिक के अलावा हार्दिक पंड्या ने भी अच्छी बल्लेबाजी की और उन्होंने 31 गेंद में 46 रन बना दिए।  दोनों (कार्तिक -हार्दिक) के बीच 33 गेंद में 65 रन की साझेदारी हुई। लुंगी एनगिडी ने विस्फोटक हार्दिक पांड्या का विकेट लिया| 



भारतीय टीम के कप्तान ऋषभ पंत लगातार चौथी बार टॉस हार गए हैं। टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत में कुछ खास नहीं हुई|  सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ 7 गेंद में 5 रन बनाकर लुंगी एनगिडी की गेंद पर क्विंटन डी कॉक को कैच दे बैठे। नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए श्रेयस अय्यर भी ज्यादा देर तक बल्लेबाजी नहीं कर पाए और सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए।



टीम इंडिया के लिए शानदार फॉर्म में चल रहे ईशान किशन का बल्ला भी चौथे टी-20 में नहीं चला, ईशान को शुरुआत तो अच्छी मिली लेकिन वो इसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए। ईशान 26 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट एनरिक नोर्त्या ने लिया।  कप्तान ऋषभ पंत का भी खराब फॉर्म जारी है। चौथे टी-20 में भी ऋषभ का बल्ला कुछ खास कमाल नहीं कर पाया। उन्होंने 23 गेंद का सामना किया और सिर्फ 17 रन बनाकर आउट हो गए। पिछली तीन पारियों में 29, 5 और 6 के स्कोर बनाए हैं। साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लुंगी एनगिडी ने लिए। लुंगी एनगिडी के खाते में 2 विकेट आए। इसके अलावा मार्को येन्सन, ड्वेन प्रिटोरियस, एनरिक नोर्त्या और केशव महाराज के खाते में 1-1 विकेट आये|




दोनों टीमें-
भारत (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान), हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल।


साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डि कॉक, टेंबा बावुमा (कप्तान), रेसी वान डेर डुसेन, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, ड्वेन प्रिटोरियस,मार्को येन्सन, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज, एनरिक नोर्त्या और तबरेज शम्सी।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।