मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

IND vs SL 1st T20I: पहले टी20 मैच में भारत ने श्रीलंका को 62 रन से धोया, सीरीज में 1-0 की बढ़त

लखनऊ: लखनऊ में खेले गए पहले टी20 मैच में भारत ने श्रीलंका को 62 रन से हराया। भारत ने पहले टी-20 इंटरनेशनल में श्रीलंका को एकतरफा मुकाबले में 62 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली ह…

IND vs SL 1st T20I: पहले टी20 मैच में भारत ने श्रीलंका को 62 रन से धोया, सीरीज में 1-0 की बढ़त
IND vs SL 1st T20I: पहले टी20 मैच में भारत ने श्रीलंका को 62 रन से धोया, सीरीज में 1-0 की बढ़त | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: लखनऊ में खेले गए पहले टी20 मैच में भारत ने श्रीलंका को 62 रन से हराया। भारत ने पहले टी-20 इंटरनेशनल में श्रीलंका को एकतरफा मुकाबले में 62 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस फॉर्मेट में यह टीम इंडिया की लगातार 10वीं जीत है। भारत ने पाकिस्तान के लगातार 9 जीत के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा है। वर्ल्ड रिकॉर्ड अफगानिस्तान (12 जीत) के नाम है।



भारत ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 199/2 का स्कोर बनाया। ईशान किशन (89) टॉप स्कोरर रहे, जबकि श्रेयस अय्यर ने 57 रन की नाबाद पारी खेली। कप्तान रोहित शर्मा ने 44 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी। चरित असलंका ने सबसे ज्यादा 53 (नाबाद) रन बनाए। भुवनेश्वर कुमार और वेंकटेश अय्यर ने दो-दो विकेट लिए।



टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और पहली ही गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने पाथुम निसांका (0) को बोल्ड किया। तीसरे ओवर में भुवी ने कामिल मिशारा (13) की पारी पर ब्रेक लगाया। भारतीय टीम को तीसरी सफलता वेंकटेश अय्यर ने जेनिथ लियानागे (11) को आउट कर दिलाई। जेनिथ का कैच पॉइंट पर संजू सैमसन ने पकड़ा। अनुभवी खिलाड़ी दिनेश चंडीमल (10) भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। चंडीमल को रवींद्र जडेजा ने ईशान किशन के हाथों स्टंप आउट कराया।



कप्तान दासुन शनाका (3) का विकेट युजवेंद्र चहल ने चटकाया। चरित असलंका ने शानदार बैटिंग करते हुए 43 गेंदों पर अपने टी-20 करियर का तीसरा अर्धशतक पूरा किया। वह 53 के स्कोर पर नाबाद रहे। दुष्मंता चमीरा ने भी 24 रन की नाबाद पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।



टीम इंडिया ने जमकर बरसाए रन
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारत की शुरुआत शानदार रही। पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा और ईशान किशन ने 71 गेंदों पर 111 रन जोड़े। इस बेहतरीन पार्टनरशिप को लाहिरु कुमारा ने रोहित (44) को बोल्ड कर तोड़ा। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए ईशान ने श्रेयस अय्यर के साथ 31 गेंदों पर 44 रन जोड़े।



टी-20I में पहले शतक की ओर बढ़ रहे ईशान किशन 89 रन बनाकर दासुन शनाका की गेंद पर आउट हुए। तीसरे विकेट के लिए श्रेयस और रवींद्र जडेजा ने 18 गेंदों पर नाबाद 44 रन जोड़े। श्रेयस अय्यर ने 28 गेंदों पर नाबाद 57 और जडेजा ने 4 गेंदों पर नाबाद 3 रन बनाए।



दोनों टीमें-
भारत (प्लेइंग इलेवन): 
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, रवींद्र जडेजा, वेंकटेश अय्यर, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल



श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन)पाथुम निसांका, कामिल मिशारा, चरित असलंका, दिनेश चंडीमल (विकेटकीपर), जेनिथ लियानागे, दासुन शनाका (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, जेफरी वेंडरसे, प्रवीण जयविक्रमा, दुष्मंता चमीरा, लाहिरु कुमारा।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।