मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

IND vs Sri Lanka 2nd Test: भारत ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप, श्रीलंका को 238 रन से हराकर कब्जाई सीरीज

बेंगलुरु: IND vs Sri Lanka Test Series बेंगलुरु में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने श्रीलंका को 238 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया है। श्रीलंका के सामने 447 रन का टारगेट था…

IND vs Sri Lanka 2nd Test: भारत ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप, श्रीलंका को 238 रन से हराकर कब्जाई सीरीज
IND vs Sri Lanka 2nd Test: भारत ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप, श्रीलंका को 238 रन से हराकर कब्जाई सीरीज | फ़ोटो: TVL News

बेंगलुरु: IND vs Sri Lanka Test Series  बेंगलुरु में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने श्रीलंका को 238 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया है। श्रीलंका के सामने 447 रन का टारगेट था, जिसके जवाब में मेहमान टीम 208 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। भारत की जीत में आर अश्विन ने सबसे ज्यादा 4 और जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए। दो विकेट अक्षर पटेल और 1 रवींद्र जडेजा के खाते में आया। वहीं, दोनों पारियों में मिलाकर बुमराह ने कुल 8 विकेट चटकाए।



टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका की ओर से कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (107) टॉप स्कोरर रहे। वहीं, टीम के सात खिलाड़ी डबल डिजिट का स्कोर भी पार नहीं कर सके। दोनों पारियों में फिफ्टी लगाने वाले श्रेयस अय्यर को 'प्लेयर ऑफ द मैच' और पूरी सीरीज में 185 रन बनाने वाले ऋषभ पंत को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का अवॉर्ड मिला।



घरेलू मैदानों पर भारतीय टीम की ये लगातार 15वीं टेस्ट सीरीज जीत है। भारत ने पिछली घरेलू टेस्ट सीरीज नवंबर 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ हारी थी। उस समय महेंद्र सिंह धोनी टीम के कैप्टन थे। उसके बाद से अब तक भारतीय टीम कोई घरेलू टेस्ट सीरीज नहीं गंवाई है। आज तक किसी भी टीम ने अपने घरेलू मैदानों पर इतनी सीरीज नहीं जीती हैं।



वहीं, श्रीलंका के खिलाफ भारत ने तीसरी बार टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। इससे पहले 1993/94 और 2017 में भारत ने श्रीलंका को 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से धूल चटाई थी।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-election-officers-audio-viral-on-evm-in-up-evm-changed-at-every-booth


भारत ने पहली पारी में 252 रन बनाए थे

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 252 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंकाई पहली पारी 109 रन पर सिमट गई थी। इस तरह दूसरी पारी में भारतीय टीम को 143 रन की बढ़त हासिल हुई। 


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-changed-evms-before-reaching-the-strong-room-audio-of-conversation-about-changing-evms-goes-viral


दूसरी पारी को भारत ने नौ विकेट पर 303 रन बनाकर घोषित कर दी। इस तरह श्रीलंका को 447 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम 208 रन बना सकी और भारत ने मैच 238 रन से जीता। श्रेयस अय्यर को बेंगलुरु डे-नाइट टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।