India vs West Indies, 3rd ODI:भारत ने अहमदाबाद में खेले गए तीसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 96 रनों से हराकर तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला 3-0 से अपने नाम कर ली है। भारत और साउथ अफ्रीका ( INDIA vs SOUTH AFRICA ) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 96 रन से हराकर भारत ने सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया है| आखिरी मैच में वेस्टइंडीज के सामने 265 रन का टारगेट था, जिसके जवाब में टीम 37.1 ओवर में 169 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे तीसरे और आखिरी वनडे मैच मे टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 266 रन का टारगेट था, जिसके जवाब में मेहमान टीम 169 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। इसी हार के साथ ही वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी और मेजबान टीम ने मेहमान के ऊपर 3-0 से क्लीन स्वीप किया ।भारत की ओर से मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के खाते में 3-3 विकेट आए। दीपक चाहर और कुलदीप यादव दो-दो विकेट लिए।
टारगेट का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही और शाई होप (5) को मोहम्मद सिराज ने LBW आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद अगले ही ओवर में दीपक चाहर ने चार गेंदों के अंदर ब्रैंडन किंग (14) और शमर ब्रुक्स (0) का विकेट लेकर वेस्टइंडीज की कमर तोड़कर रख दी। चौथे विकेट के लिए डैरेन ब्रावो और निकोलस पूरन ने 49 गेंदों पर 43 रन जोड़कर टीम की पारी को संभाला, लेकिन इस पार्टनरशिप को प्रसिद्ध कृष्णा ने ब्रावो (20) को आउट कर तोड़ा।
प्रसिद्ध ने अपने अगले ही ओवर में जेसन होल्डर (6) को कैप्टन रोहित के हाथों कैच आउट कराया। फैबियन एलन बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। एलन का विकेट कुलदीप के खाते में आया। कप्तान निकोलस पूरन भी टीम की पारी को नहीं संभाल सके और 39 गेंदों पर 34 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर आउट हुए।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले खेलते हुए भारतीय टीम 265 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। श्रेयस अय्यर (80) टॉप स्कोरर रहे, जबकि ऋषभ पंत ने भी बढ़िया 56 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज की ओर से जेसन होल्डर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए जबकि अल्जारी जोसेफ और हैडन वॉल्श ने दो-दो विकेट चटकाए।
तीन विकेट जल्दी गंवाने के बाद चौथे विकेट के लिए श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने 124 गेंदों पर 110 रन जोड़े। इस पार्टनरशिप ने टीम इंडिया को फिर मैच में ला खड़ा किया। हैडन वॉल्श ने पंत (56) का विकेट लेकर WI को चौथी सफलता दिलाई। सूर्यकुमार यादव इस बार कुछ खास कमान नहीं दिखा सके और 6 रन बनाकर फैबियन एलन की गेंद पर आउट हुए। बढ़िया बल्लेबाजी कर रहे श्रेयस अय्यर 80 रन बनाकर हैडन वॉल्श की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। उनसे शतक की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। दीपक चाहर ने बल्ले से बढ़िया योगदान दिया और 38 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली।
अल्जारी जोसेफ ने पारी के चौथे ओवर में टीम इंडिया को दो बड़े झटके पहुंचाए। ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा (13) को बोल्ड किया और 5वीं गेंद पर विराट कोहली (0) को विकेट के पीछे शाई होप के हाथों कैच आउट कराया। टीम इन दो झटकों से संभल भी नहीं पाई थी कि ओडीयन स्मिथ ने शिखर धवन (10) का विकेट लेकर WI को तीसरी कामयाबी दिलाई। भारत ने तीनों विकेट केवल 42 रन के अंदर गंवा दिए।
प्लेइंग-XI में 4 बदलाव
टीम इंडिया ने प्लेइंग-XI में 4 चेंज किए हैं। केएल राहुल की जगह शिखर धवन, दीपक हुड्डा की जगह श्रेयस अय्यर और युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव को मौका मिला है। वहीं, शार्दूल ठाकुर की जगह दीपक चाहर को चुना गया है। वेस्टइंडीज के लिए कीरोन पोलार्ड अभी भी फिट नहीं हो पाए हैं और उनकी जगह निकोलस पूरन टीम की कप्तानी कर रहे हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार है-
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज
वेस्टइंडीज- शाई होप (विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, डैरेन ब्रावो, शमर ब्रुक्स, निकोलस पूरन (कप्तान), जेसन होल्डर, हैडन वॉल्श, फैबियन एलन, ओडीयन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ, केमार रोच।