अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने अपने पहले ही सीजन में IPL का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। गुजरात टाइटंस ने IPL2022 का खिताब जीता। गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को फाइनल मुकाबले में 7 विकेट से हराकर जीता खिताब। टॉस जीतकर आरआर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
राजस्थान की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 130 रन ही बना सकी। सलामी बल्लेबाज वाई जायसवाल और जे बटलर क्रमशः 22 रन और 39 रन पर आउट हो गए और जीटी गेंदबाज नियमित अंतराल पर विकेट लेते रहे।
जवाब में गुजरात ने 18.1ओवर में 3 विकेट खोकर खिताब अपने नाम कर लिया। शुभमन गिल * (45 off 43) ने छक्का जमाकर टीम को जीत दिलाई। गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या इस मैच के हीरो साबित हुए।
उन्होंने चार ओवर में तीन विकेट लेने के साथ-साथ 34 रन (34 off 30) भी बनाए। हार्दिक पांचवीं बार IPL फाइनल खेलने उतरे थे और हर बार वो चैंपियन बने। इससे पहले चार बार एक खिलाड़ी के रूप में वो मुंबई की चैंपियन टीम का हिस्सा रहे थे।
इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस IPL खिताब जीतने वाली अब तक की 7वीं टीम बन गई है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स (1 बार), चेन्नई सुपर किंग्स (4 बार), कोलकाता नाइट राइडर्स (2 बार), मुंबई इंडियंस (5 बार), डेक्कन चार्जर्स (1 बार) और सनराइजर्स हैदराबाद (1 बार) ने खिताब जीता है। सिर्फ दूसरी बार किसी टीम ने अपने पहले सीजन में खिताब जीता गुजरात टाइटंस अपने पहले ही सीजन में IPL खिताब जीतने वाली अब तक की सिर्फ दूसरी टीम बन गई है। इससे पहले यह कारनामा राजस्थान रॉयल्स ने 2008 में किया था। 2008 में पहली बार IPL का आयोजन हुआ था।