कोलंबो: SL vs IND 1st ODI: श्रीलंका के बीच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में आज खेले गए तीन वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 7 विकेट और 80 गेंद बाकी रहते मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर लिया|
भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज का पहला मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में आज से शुरू हुए तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहले मुकाबले में 50 ओवरों में 9 विकेट पर 262 रन बनाए।
इसके जवाब में शिखर धवन (86*) और ईशान किशन (59) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने पहले वन-डे में श्रीलंका को सात विकेट से करारी शिकस्त दी।इसी के साथ टीम इंडिया तीन मैचों की वन-डे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली
भारत की तरफ से शिखर धवन ने 95 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से 86 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान धवन ने अपने वन-डे करियर का 33वां अर्धशतक पूरा किया। साथ ही वह वन-डे क्रिकेट में अपने 6000 रन भी पूरे किए। ईशान किशन ने अपनी पारी में 42 गेंदों में 8 चौके और दो छक्के की मदद से 59 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने वन-डे में डेब्यू पर दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड बनाया।ईशान ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।पृथ्वी ने अपनी पारी में 24 गेंदों में 9 चौके की मदद से 43 रन बनाए।
18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लक्षण संदाकन ने ईशान किशन को विकेटकीपर मिनोड भानुका के हाथों कैच कराया। अपनी पारी में ईशान किशन ने 42 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 59 रन की धमाकेदारी पारी खेली। दूसरे विकेट के लिए धवन और ईशान के बीच 85 रनों की साझेदारी हुई।
इससे पहले टॉस जीतकर श्रीलंका ने कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 262 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 263 रनों का लक्ष्य। भारत की तरफ से दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव ने संयुक्त रूप से तीन-तीन विकेट लिए।
मेजबान टीम की तरफ से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं बना पाया। चमिका करुणारत्ने सर्वाधिक 43* रन बनाए। इसके अलावा कप्तान दासुन शनाका (39) और चरित असलंका ने 38 रनों का योगदान दिया। भारत की तरफ से दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव ने संयुक्त रूप से तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, हार्दिक और क्रुणाल पांड्या को 1-1 विकेट मिले।