मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

SL vs IND 3rd ODI: आखिरी वनडे 3 विकेट से जीता श्रीलंका, भारत का सीरीज पर 2-1 से कब्जा

कोलंबो: श्रीलंका ने भारत को आखिरी वन-डे में 3 विकेट से हरा दिया। 227 रन के टारगेट को श्रीलंकाई टीम ने 39वें ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। भारत और श्रीलंका (Sri Lanka v India ) के बीच 3…

SL vs IND 3rd ODI: आखिरी वनडे 3 विकेट से जीता श्रीलंका, भारत का सीरीज पर 2-1 से कब्जा
SL vs IND 3rd ODI: आखिरी वनडे 3 विकेट से जीता श्रीलंका, भारत का सीरीज पर 2-1 से कब्जा | फ़ोटो: TVL News

कोलंबो:  श्रीलंका ने भारत को आखिरी वन-डे में 3 विकेट से हरा दिया। 227 रन के टारगेट को श्रीलंकाई टीम ने 39वें ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।  भारत और श्रीलंका (Sri Lanka v India ) के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium, Colombo)  में खेला गया।




टीम इंडिया ने शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वन-डे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। मगर भारतीय टीम को तीसरे व आखिरी वन-डे में हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंकाई ओपनर अविष्का फर्नांडो को मैन ऑफ द मैच चुना गया|




 कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए 3 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी और तीसरे वनडे मुकाबले में भारत को 3 विकेट से हराकर श्रीलंका अपने लिए सम्मान बटोरने में सफल रहा|  श्रीलंकाई टीम ने 39वें ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर टारगेट पूरा कर लिया| टीम इंडिया को 68 रन बनाने में 7 विकेट गंवाना भारी पड़ा। इसकी वजह से टीम 43.1 ओवर में 225 रन पर ऑल-आउट हो गई|



बारिश की वजह से डकवर्थ लुईस मैथड (DLS) के तहत टीम इंडिया के टोटल (225) में 1 रन बढ़ाया गया। DLS के मुताबिक, भारत का टोटल 226 रन रहा। श्रीलंका की ओर से अविष्का फर्नांडो ने सबसे ज्यादा 76 रनों की पारी खेली। वहीं, भानुका राजपक्षा ने 65 रन बनाए। इस मैच में टीम इंडिया की बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग फ्लॉप रही। भारतीय फील्डर्स ने कई कैच छोड़े। डेब्यूटांट राहुल चाहर ने 3 और चेतन साकरिया ने 2 विकेट झटके। जबकि गौतम और हार्दिक पांड्या ने 1-1 विकेट लिए।




चाहर ने पहले श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका को मनीष पांडेय के हाथों कैच कराया। वे शून्य पर आउट हुए। इसके बाद अविष्का फर्नांडो को पृथ्वी शॉ के हाथों कैच कराया। अविष्का ने 98 बॉल पर 76 रन की पारी खेली। श्रीलंकाई ओपनर अविष्का फर्नांडो को मैन ऑफ द मैच चुना गया.श्रीलंकाई ओपनर अविष्का फर्नांडो को मैन ऑफ द मैच चुना गयावहीं, चेतन सकारिया ने 2 जबकि  गौतम और हार्दिक पांड्या ने 1-1 विकेट लिए।


श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 35 रन पर टीम का पहला विकेट गिरा। गौतम ने मिनोद भानुका को चेतन साकरिया के हाथों कैच कराया। वे 7 रन बनाकर आउट हुए। यह गौतम का पहला इंटरनेशनल विकेट रहा।इसके बाद राजपक्षा और अविष्का ने पारी संभाली। अविष्का ने इस दौरान सीरीज में लगातार दूसरी फिफ्टी लगाई। दूसरे वन-डे में उन्होंने 50 रन की पारी खेली थी। अविष्का की वन-डे में ओवरऑल 5वीं फिफ्टी है।


राजपक्षा और अविष्का के बीच दूसरे विकेट के लिए 109 रन की पार्टनरशिप हुई। राजपक्षा ने वन-डे में पहला अर्धशतक लगाया। इसके बाद चेतन साकरिया ने 7 बॉल में 2 विकेट झटके।साकरिया ने 23वें ओवर की आखिरी बॉल पर राजपक्षा को कृष्णप्पा गौतम के हाथों कैच कराया। उन्होंने 56 बॉल में 65 रन बनाए। ये साकरिया का पहला इंटरनेशनल विकेट रहा।




इसके बाद 25वें ओवर की आखिरी बॉल पर साकरिया ने श्रीलंकाई उप-कप्तान धनंजय डिसिल्वा को अपने ही बॉल पर कैच किया। वे 2 रन बना सके।चरिथ असलंका 28 बॉल पर 24 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हार्दिक पंड्या ने LBW किया। असलंका और अविष्का के बीच तीसरे विकेट के लिए 43 रन की पार्टनरशिप हुई।



स्पिनर राहुल चाहर ने आखिरी लम्हों में 3 विकेट लेकर मैच में रोमांच ला दिया। 26 रन के अंदर श्रीलंका ने 4 विकेट गंवा दिए। उन्होंने पहले श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका को मनीष पांडेय के हाथों कैच कराया। वे शून्य पर आउट हुए। इसके बाद चाहर ने अविष्का फर्नांडो को पृथ्वी शॉ के हाथों कैच कराया। अविष्का ने 98 बॉल पर 76 रन की पारी खेली। चाहर की बॉल पर संजू सैमसन ने चमिका करुणारत्ने को स्टंप किया।हालांकि, आखिर में अकिला धनंजय और रमेश मेंडिस ने श्रीलंका को जीत तक पहुंचाया। मेंडिस 15 रन और अकिला 5 रन बनाकर नाबाद रहे।




भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 43.1 ओवर में 225 रन पर ऑल-आउट हो गई। आखिरी 68 रन बनाने में टीम ने 7 विकेट गंवा दिए। इसमें मनीष पांडेय, हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, कृष्णप्पा गौतम, नीतीश राणा, राहुल चाहर और नवदीप सैनी के विकेट शामिल हैं। श्रीलंकाई स्पिनर्स ने कहर बरपाते हुए 6 विकेट लिए। प्रवीण जयविकरामा और अकिला धनंजय ने 3-3 विकेट झटके।




इसके अलावा दुष्मंथ चमीरा को 2 और चमिका करुणारत्ने-दासुन शनाका को 1-1 विकेट मिला। मनीष और हार्दिक लगातार तीसरे वन-डे में फेल रहे। मनीष इस सीरीज में 3 मैच में सिर्फ 74 रन ही बना सके। वहीं, हार्दिक ने 2 मैच में 19 रन बनाए। दूसरे वन-डे में वे शून्य पर आउट हुए थे।




भारत को पहला झटका कप्तान शिखर धवन के रूप में लगा। वे 13 रन बनाकर आउट हुए। धवन लगातार दूसरे वन-डे में फेल रहे। पिछले वन-डे में उन्होंने 29 रन बनाए थे। इसके बाद पृथ्वी शॉ और सैमसन ने मिलकर भारत की पारी संभाली। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 74 रन की पार्टनरशिप की। इसके बाद भारत ने 16 रन के अंदर 2 विकेट गंवा दिए। 102 रन पर 1 विकेट से टीम का स्कोर 118 रन पर 3 विकेट हो गया।




पृथ्वी शॉ वन-डे में पहली फिफ्टी से चूक गए। उन्हें 49 रन के निजी स्कोर पर श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने LBW किया। सैमसन ने अपने डेब्यू वन-डे में 46 रन की शानदार पारी खेली। उन्हें जयविकरामा ने अविष्का फर्नांडो के हाथों कैच कराया। शॉ और सैमसन के बीच दूसरे विकेट के लिए 74 रन की पार्टनरशिप हुई।




जयविकरामा ने पहले मनीष पांडेय को विकेटकीपर मिनोद भानुका के हाथों कैच कराया। वे 19 बॉल पर 11 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जयविकरामा ने हार्दिक पंड्या को LBW किया। वे 17 बॉल पर 19 रन बना सके। अकिला धनंजय ने सूर्यकुमार और गौतम को LBW किया।सूर्यकुमार 37 बॉल पर 40 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, गौतम 2 रन ही बना सके। डेब्यूटांट नीतीश राणा 7 रन बनाकर आउट हुए।राहुल चाहर ने 13 और नवदीप सैनी ने 15 रनों की पारी खेली। साकरिया 0 पर नॉटआउट रहे। चाहर को चमीरा और सैनी को करुणारत्ने ने आउट किया।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।