मुख्य सामग्री पर जाएँ
16 सितंबर 2026

WI vs IND 3rd T20I: भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

WARNER PARK, ST KITTS: WI vs IND 3rd T20I :भारत ने मंगलवार, 2 अगस्त को 5 मैचों की सीरीज के तीसरे T20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया| भारत और वेस्टइंडीज के बीच सेंट किट्स के बैसेतेरे ग्राउ…

WI vs IND 3rd T20I: भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
WI vs IND 3rd T20I: भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त | फ़ोटो: TVL News

WARNER PARK, ST KITTS: WI vs IND 3rd T20I :भारत ने  मंगलवार, 2 अगस्त को 5 मैचों की सीरीज के तीसरे T20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया| भारत और वेस्टइंडीज के बीच सेंट किट्स के बैसेतेरे ग्राउंड में खेले गए 5 मैचों की सीरीज के तीसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया ने मेजबान टीम वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर सीरीज पर  2-1 से बढ़त बना ली है।



पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने तीसरे मैच में टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 164 रन का टारगेट रखा है। जवाब में भारतीय टीम ने 19 ओवर में तीन विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर, अकील होसेन और डोमिनिक ड्रेक ने 1-1 विकेट अपने नाम किए।



तीसरे टी 20 में भारत ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 164 रन बनाए। काइल मेयर्स के बल्ले से सबसे ज्यादा 73 रन निकले। वहीं, रोवमन पॉवेल ने 23 रनों की पारी खेली। भारत के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट भुवनेश्वर कुमार ने लिए। वहीं, हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह को 1-1 विकेट मिला।



दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह।


वेस्टइंडीज: काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, शिमरन हेटमायर, डेवोन थॉमस, जेसन होल्डर, अकील होसेन, डोमिनिक ड्रेक, अल्जारी जोसेफ और ओबेड मैकॉय।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 14 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।