मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 सितंबर 2026

ODI के बाद टी-20 सीरीज पर भी कब्जा: भारत ने पांचवें टी20 में वेस्टइंडीज को 88 रन से धोया, सीरीज 4-1 से जीती

CENTRAL BROWARD REGIONAL PARK STADIUM TURF GROUND, FLORIDA: भारत ने रविवार को पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज को 88 रन से हराकर सीरीज 4-1 से जीती| टीम इंडिया ने फ्लोरिडा के लॉडरहिल में…

ODI के बाद टी-20 सीरीज पर भी कब्जा: भारत ने पांचवें टी20 में वेस्टइंडीज को 88 रन से धोया, सीरीज 4-1 से जीती
ODI के बाद टी-20 सीरीज पर भी कब्जा: भारत ने पांचवें टी20 में वेस्टइंडीज को 88 रन से धोया, सीरीज 4-1 से जीती | फ़ोटो: TVL News

CENTRAL BROWARD REGIONAL PARK STADIUM TURF GROUND, FLORIDA: भारत ने रविवार को  पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज को 88 रन से हराकर सीरीज 4-1 से जीती| टीम इंडिया ने फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेले गए पांचवें T20 मैच में वेस्टइंडीज को एकतरफा अंदाज में 88 रन से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज को 4-1 के अंतर से जीत ली||  टी20 सीरीज से पहले भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में  सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया था



टीम इंडिया ने पांचवें मैच में वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 189 रन का टारगेट रखा है। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 15.4 ओवर में 100 रन पर ही ढेर हो गई| शिमरन हेटमायर के अलावा को कोई भी कैरेबियाई बल्लेबाज टीम इंडिया के गेंदबाजों के सामने कोई नहीं टिक पाया|  वेस्टइंडीज के लिए शिमरोन हेटमायर ने सबसे ज्यादा 56 रन की पारी खेली।   



शिमरोन हेटमायर 35 गेंदों पर 56 रन नहीं बनाते, तो उसकी हालत इससे भी ज्यादा बदतर होती| शिमरोन हेटमायर के अलावा शमरह ब्रूक्स ने 13 और डेवोन थॉमस (विकेटकीपर) ने 10 रन की पारी खेली|  निकोलस पूरन (कप्तान) 3 रन बनाकर आउट हुए| कैरेबियाई के 4 बल्लेबाज बिना खाता खोले ही चलते बने| भारत की ओर से रवि बिश्नोई ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने 3-3 विकेट लिए।




इससे पहले टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 188 रन बनाए। ओपनिंग करने आए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 64 रनों की पारी खेली।  अय्यर ने अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के जमाए। ईशान किशन 13 रन बनाकर आउट हो गए। दीपक हुड्डा ने 25 गेंदों पर 38 और कप्तान हार्दिक पंड्या ने 28 रन बनाए।  वेस्टइंडीज के लिए ओडियन स्मिथ ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। जेसन होल्डर, डोमिनिक ड्राकेस और हेडेन वॉल्श को एक -एक विकेट मिला|



ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने इस मैच में भारत की ओर से पारी की शुरुआत की। इन दोनों ने पहले विकेट की साझेदारी में 4.3 ओवर में 38 रन जोड़े। दीपक हुड्डा ने 25 गेंदों पर 38 रन बनाए। उनका विकेट हेडेन वॉल्श को मिला। संजू सैमसन 15 रन बनाकर बोल्ड हुए। दिनेश कार्तिक एक बार फिर फेल रहे। वे 9 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान हार्दिक पंड्या ने 16 गेंदों में  28 रनों की पारी खेली।  हार्दिक पंड्या ने 2 चौके और 2 छक्के मारे| अक्षर पटेल 9 रन बनाकर आउट हो गए।


दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 


भारत: हार्दिक पंड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह।



वेस्टइंडीज: शमराह ब्रूक्स, निकोलस पूरन (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, शिमरन हेटमायर, डेवोन थॉमस, ओडियन स्मिथ, जेसन होल्डर, कीमो पॉल, हेडेन वॉल्श, डोमिनिक ड्रेक्स और ओबेड मैकॉय।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 22 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।