India vs Zimbabwe ODI series: भारत ने 18 अगस्त से हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए शनिवार को अपनी टीम की घोषणा की। शनिवार, 30 जुलाई को, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जिम्बाब्वे टीम के खिलाफ आगामी तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम इंडिया की एकदिवसीय टीम की घोषणा की।
रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में शिखर धवन को एक बार फिर टीम का कप्तान बनाया गया है, रोहित शर्मा को आराम दिया गया है।| साथ ही, स्टार मध्यम तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 से पहले लगी गंभीर चोट से उबरने के बाद टीम में वापसी की है।
तीन मैचों की वनडे सीरीज 18 अगस्त, 20 अगस्त और 22 अगस्त को खेली जाएगी| सीरीज के सभी मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब एक ही स्थल पर खेले जाएंगे और यह श्रृंखला आईसीसी क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा होगी|
आपको बता दें कि शिखर धवन की अगुवाई में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज 3-0 से जीत ली है | वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला मुकाबला 22 जुलाई, 2022 को को खेला गया था| 27 जुलाई, 2022 को भारत ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज को 119 रन से हराकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया था|
जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 एकदिवसीय मैचों के लिए भारत की टीम : शिखर धवन (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।