कटक/भुवनेश्वर : आबकारी अधिकारियों ने गुरुवार को ओडिशा के कटक जिले में टांगी टोल गेट के पास एक कार से 139 किलोग्राम वजन की 47 चांदी की ईंटें, 19 पैकेट में पैक चांदी के गहने और 14 लाख रुपए नकद जब्त किए। अधिकारियों ने वाहन के चालक समेत दो लोगों को भी हिरासत में लिया|
आबकारी अधिकारी गंजाम जिले के आसिका इलाके से पश्चिम बंगाल के खड़गपुर के लिए एक कार में गांजा ले जाने की गुप्त सुचना मिली थी। इसी के आधार पर आबकारी विभाग की टीम टांगी टोलगेट के पास कार्रवाई के लिए गई थी।
इसी दौरान एक कार जैसे ही टोलगेट पर पहुंची, आधिकारियों ने रुकवाकर उसकी तलाशी ली। कार से गांजा तो मिला नहीं, बल्कि 47 चांदी की ईंटें, 37 किलो चांदी के गहने और नकदी मिली।
चांदी की ईंटों को कागज में पैक किया गया था और वाहन की पिछली सीट पर सीट काटकर अंदर रखा गया था। चांदी की ईंट हल्की पीले रंग की है। ऐसा माना रहा है कि इसमें सोना भी मिलाया गया है।
आबकारी अधिकारियों ने वाहन के चालक समेत दो लोगों को भी हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की। चालक ने कहा कि वाहन अस्का से खड़गपुर की ओर जा रहा था