मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बिहार: LNMU के छात्र को मिले 100 में से 151 अंक, शिक्षा मंत्री ने कहा- जिम्मेदार व्यक्ति का पता लगाएंगे

दरभंगा: बिहार के दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के एक छात्र को विश्वविद्यालय परीक्षा में 100 में से 151 अंक मिले। एलएनएमयू के छात्र अनमोल कुमार को 100 में से 151 अंक मिले हैं। 100 में से…

बिहार: LNMU के छात्र को मिले 100 में से 151 अंक, शिक्षा मंत्री ने कहा- जिम्मेदार व्यक्ति का पता लगाएंगे
बिहार: LNMU के छात्र को मिले 100 में से 151 अंक, शिक्षा मंत्री ने कहा- जिम्मेदार व्यक्ति का पता लगाएंगे | फ़ोटो: TVL News

दरभंगा: बिहार के दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के एक छात्र को विश्वविद्यालय परीक्षा में 100 में से 151 अंक मिले। एलएनएमयू के छात्र अनमोल कुमार को 100 में से 151 अंक मिले हैं। 100 में से 151 नंबर पाने वाला छात्र बेगूसराय जिले के विष्णुपुर स्थित महंत राम जीवन दास महाविद्यालय में बीए सेकेंड ईयर में था।



छात्र अनमोल कुमार बीए ऑनर्स का छात्र है| उसे राजनीति विज्ञान की परीक्षा में कुल 100 अंकों में से 151 अंक मिले हैं|  फिलहाल, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अपनी गलती मान ली है और सुधार किया है|



LNMU के प्रो. मुश्ताक अहमद ने कहा, "MRJD कॉलेज बेगूसराय के एक छात्र के रिजल्ट में 51 नंबर की जगह गलती से 151 टाइप हो गया था। रिजल्ट निकलने के तुरंत बाद इसे ठीक कर दिया गया है।"



बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा,यह गलती से हो गया होगा। इसमे कोई मुद्दा बनाने की जरूरत नहीं है। सिस्टम में गलती से टाइपिंग एरर हो सकता है। हम इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति का पता लगाएंगे|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।