मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

राशा थडानी को इंस्पायर करता है दीपिका पादुकोण का हर अंदाज, ऑन-स्क्रीन मौजूदगी को बताया बेमिसाल!

जब दीपिका पादुकोण की तारीफ हुई हो। हाल ही में अनन्या पांडे ने कहा कि दीपिका उन्हें इंस्पायर करती हैं,वहीं अभय वर्मा ने बताया कि उन्हें दीपिका पर क्रश है। और अब रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी, जो अपनी…

राशा थडानी को इंस्पायर करता है दीपिका पादुकोण का हर अंदाज, ऑन-स्क्रीन मौजूदगी को बताया बेमिसाल!
राशा थडानी को इंस्पायर करता है दीपिका पादुकोण का हर अंदाज, ऑन-स्क्रीन मौजूदगी को बताया बेमिसाल! | फ़ोटो: TVL News

जब दीपिका पादुकोण की तारीफ हुई हो। हाल ही में अनन्या पांडे ने कहा कि दीपिका उन्हें इंस्पायर करती हैं,


वहीं अभय वर्मा ने बताया कि उन्हें दीपिका पर क्रश है। और अब रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी, जो अपनी डेब्यू फिल्म आज़ाद में नजर आने वाली हैं ने भी इस लिस्ट में जगह बना ली है।


डेब्यूटेंट राशा थडानी अपनी फिल्म आज़ाद की प्रमोशन में अपने को-स्टार अमन देवगन के साथ बिजी हैं।


जहां रवीना टंडन ने रशा को इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया है, वहीं एक इंटरव्यू में राशा ने बताया कि वो मौजूदा पीढ़ी से किसे अपना आदर्श मानती हैं।


राशा ने कहा कि वह लंबे समय से दीपिका पादुकोण की तारीफ करती आ रही हैं।


राशा थडानी, दीपिका पादुकोण की बड़ी फैन हैं और उनकी ऑन-स्क्रीन मौजूदगी से खुद को कभी थाम नहीं पातीं।


वे दीपिका की औरा और जबरदस्त पर्सनैलिटी से पूरी तरह मोहित हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में जब राशा से पूछा गया कि कौन सा एक्टर उन्हें सबसे ज्यादा इंस्पायर करता है,


तो उन्होंने कहा, "मुझे दीपिका बहुत पसंद हैं। मैं यह हमेशा कहती हूं। उनकी ऑन-स्क्रीन मौजूदगी शानदार होती है,


और जब वह किसी रूम में एंटर करती हैं, तो ऐसा लगता है, वाह! लोग बस रुककर उन्हें देखते रहते हैं।"


2024 दीपिका पादुकोण के लिए खुशी और सफलता का साल रहा है।


फाइटर, कल्कि 2898 AD और सिंघम अगेन जैसी फिल्मों के रिलीज़ से लेकर, उन्होंने मदरहुड को भी अपनाया।


और अब, 2025 में उन्हें कई और रोमांचक चीज़ों का सामना करना है, जिससे ये साल और भी ज्यादा मजेदार होने वाला है।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।