मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

उत्तराखंड में हिमस्खलन: द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन, दस पर्वतारोहियों की मौत, कई अन्य फंसे

देहरादून: उत्तराखंड के द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन में 10 पर्वतारोहियों की मौत की खबर है जबकि 18 अन्य की तलाश जारी है|द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी से 10 शव बरामद किए गए हैं। वे सभी उत…

उत्तराखंड में हिमस्खलन: द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन, दस पर्वतारोहियों की मौत, कई अन्य फंसे
उत्तराखंड में हिमस्खलन: द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन, दस पर्वतारोहियों की मौत, कई अन्य फंसे | फ़ोटो: TVL News

देहरादून: उत्तराखंड के द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन में 10 पर्वतारोहियों की मौत की खबर है जबकि 18 अन्य की तलाश जारी है|द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी से 10 शव बरामद किए गए हैं। वे सभी उत्तरकाशी के नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के 41 के ट्रेकिंग समूह का हिस्सा थे, जिसमें 34 प्रशिक्षु और सात प्रशिक्षक शामिल थे। कुल 18 लोग अभी भी लापता हैं।



भारतीय वायु सेना ने बताया,'' उत्तरकाशी क्षेत्र में बचाव और राहत अभियान के लिए IAF द्वारा 2 चीता हेलीकॉप्टर तैनात किया गया है, जहां नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की एक पर्वतारोहण टीम हिमस्खलन की चपेट में आ गई है। अन्य सभी हेलिकॉप्टरों के बेड़े को किसी अन्य आवश्यकता के लिए स्टैंडबाय पर रखा गया है|



नेहरू पर्वतारोहण संस्थान ने द्रौपदी का डंडा-द्वितीय पर्वत शिखर पर हिमस्खलन में चार पर्वतारोहियों की मौत की पुष्टि की। एनआईएम ( Nehru Institute of Mountaineering) के अनुसार, 34 प्रशिक्षुओं और 7 पर्वतारोहण प्रशिक्षकों सहित कुल 41 लोग हिमस्खलन की चपेट में आ गए। वही, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, उत्तरकाशी में हुए हिमस्खलन के कारण कई जानमाल के नुकसान से दुखी हूं, मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं|



उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा,''हिमस्खलन में फंसे लोगों में से 2 लोगों की मृत्यु की सूचना मिली है। 6 लोगों को रेस्क्यू भी किया है। ज़िला प्रशासन, NDRF, SDRF और सेना की मदद के लिए भी आग्रह किया था। सभी बचाव के कार्य में लगे हैं। भगवान से कामना करते हैं कि सभी लोग सुरक्षित लौटें|



राजनाथ सिंह ने एक ट्वीट में कहा, "उत्तरकाशी में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान द्वारा किए गए पर्वतारोहण अभियान में भूस्खलन के कारण कीमती जान गंवाने की दुखद सूचना से से गहरा दुख हुआ है\ शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है|"




प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार आज सुबह करीब नौ बजे हिमस्खलन की घटना हुई| हादसे की सूचना मिलते ही द्रौपदी के डंडा-2 पर्वत शिखर पर हिमस्खलन में फंसे प्रशिक्षुओं को निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीमें देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से रवाना हुई थीं|



 पुष्कर सिंह धामी ने कहा था,''द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन में फंसे प्रशिक्षार्थियों को जल्द से जल्द सकुशल बाहर निकालने के लिए NIM की टीम के साथ जिला प्रशासन, NDRF, SDRF, सेना और ITBP के जवानों द्वारा तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है।



सीएम धामी ने कहा,''द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन होने के कारण नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी के 28 प्रशिक्षार्थियों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रशिक्षार्थियों को जल्द से जल्द सकुशल बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है|,'रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से वार्ता कर रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद लेने हेतु अनुरोध किया है, जिसको लेकर उन्होंने हमें केंद्र सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता देने के लिए आश्वस्त किया है। सभी को सुरक्षित निकालने हेतु रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।