मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

मुझे पार्टी से निष्कासित करें कांग्रेस : पार्टी टिकट बेचने के आरोपों पर भड़के पूर्व CM हरीश रावत, ...इस होलिका में दहन कर देना चाहिए‌

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी टिकट बेचने के आरोपों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से अनुरोध किया है कि पार्टी उन्हें निष्कासित कर दें| कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश राव…

मुझे पार्टी से निष्कासित करें कांग्रेस : पार्टी टिकट बेचने के आरोपों पर भड़के पूर्व CM हरीश रावत, ...इस होलिका में दहन कर देना चाहिए‌
मुझे पार्टी से निष्कासित करें कांग्रेस : पार्टी टिकट बेचने के आरोपों पर भड़के पूर्व CM हरीश रावत, ...इस होलिका में दहन कर देना चाहिए‌ | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  कांग्रेस पार्टी टिकट बेचने के आरोपों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से अनुरोध किया है कि पार्टी उन्हें निष्कासित कर दें| कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा','' पद और पार्टी टिकट बेचने का आरोप अत्यधिक गंभीर है और यदि वह आरोप एक ऐसे व्यक्ति पर लगाया जा रहा हो, जो मुख्यमंत्री रहा है, जो पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष रहा है, जो पार्टी का महासचिव रहा है और कांग्रेस कार्यसमिति का सदस्य है और आरोप लगाने वाला व्यक्ति भी गंभीर पद पर विद्यमान व्यक्ति हो और उस व्यक्ति द्वारा लगाये गये आरोप को एक अत्यधिक महत्वपूर्ण पद पर विद्यमान व्यक्ति व उसके सपोटर्स द्वारा प्रचारित-प्रसारित करवाया जा रहा हो, तो यह आरोप और भी गंभीर हो जाता है। यह आरोप मुझ पर लगाया गया है। 



हरीश रावत ने कहा',''''मैं भगवान से प्रार्थना करता हूँ कि कांग्रेस पार्टी मेरे पर लगे इस आरोप के आलोक में मुझे पार्टी से निष्कासित करे। होली बुराईयों के समन का एक उचित उत्सव है, होलिका दहन और 'Harish Rawat' रूपी बुराई का भी इस होलिका में कांग्रेस को दहन कर देना चाहिए‌।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-election-officers-audio-viral-on-evm-in-up-evm-changed-at-every-booth



हालांकि, हरीश रावत ने उनपर आरोप लगाने वाले नेता का नाम नहीं बताया है| लेकिन हरीश रावत ने इस ओर इशारा किया है कि उनपर आरोप लगाने वाला पार्टी में महत्वपूर्ण पद पर हैं| उन्होंने कहा कि ये एक व्यक्ति के समर्थकों द्वारा "बहुत महत्वपूर्ण पद" पर फैलाया जा रहा है| कांग्रेस ने उत्तराखंड राज्य में श्री रावत के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा था|  कुल 70 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस सिर्फ 19 सीटें जीत सकी हैं| वहीं उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में हरीश रावत की भी हार हुई है| उन्होंने लालकुआं सीट से चुनाव लड़ा था|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।