देहरादून: उत्तराखंड में परीक्षाओं में हो रही पेपर लीक और भर्ती घोटालों को लेकर सरकार ने राज्य में नकल विरोधी कानून लागू कर दिया है| परीक्षाओं में हो रही पेपर लीक और भर्ती घोटालों पर CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “भविष्य में सभी परीक्षाएं कैलेंडर के अनुरूप होंगी, कैलेंडर जारी कर दिया गया है। हमने पूरे देश का सबसे सख्त नकल अध्यादेश बनाया है। अब कोई भी नकल का मामला आता है उस पर अध्यादेश के मुताबिक कार्रवाई होगी।कुछ लोग अफवाहें फैला रहे हैं उन पर भी कार्रवाई होगी|
गौरतलब है कि कल यानी शनिवार को गवर्नर लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राज्य सरकार द्वारा भेजे गए 'नकल विरोधी कानून' पर सहमति दे दी थी. यह राज्य में होने वाली प्रत्येक प्रतियोगी परीक्षा में लागू होगा। बता दें, इस कानून के तहत अगर कोई प्रिटिंग प्रेस, कोचिंग इंस्टीट्यूट या मैनेजमेंट सिस्टम नकल कराने पर दोषी पाया जाता है, तो उसे उम्र कैद की सजा हो सकती है। साथ उसे 10 करोड़ रुपए जुर्माना भी भरना पड़ेगा। इस गैर जमानती अपराध में दोषियों की संपत्ति जब्त कर ली जाएगी|
CM पुष्कर सिंह धामी ने आज रविवार को कहा, “भविष्य में सभी परीक्षाएं कैलेंडर के अनुरूप होंगी, कैलेंडर जारी कर दिया गया है। हमने पूरे देश का सबसे सख्त नकल अध्यादेश बनाया है। अब कोई भी नकल का मामला आता है उस पर अध्यादेश के मुताबिक कार्रवाई होगी।कुछ लोग अफवाहें फैला रहे हैं उन पर भी कार्रवाई होगी|
पुलिस लाठीचार्ज/गिरफ़्तारी के विरोध में देहरादून में कचहरी के बाहर छात्रों का धरना