देहरादून: एग्जिट पोल पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा,''एग्जिट पोल तो एग्जिट पोल हैं, हम जनता के दिल के भाव को जानते हैं। जनता ने कांग्रेस के पक्ष में परिवर्तन के लिए वोट दिया है। एग्जिट पोल जिन लोगों ने किया है, उसमें ही कितना अंतर है|
उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा,''हम पूरी तरह आश्वस्त हैं और उत्साहित भी हैं। हमें 43-45 सीटें मिलेंगी और सरकार बनाएंगे। 'मुख्यमंत्री के सवाल पर उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा,''मुख्यमंत्री के बारे में जो लोग जीतकर आएंगे और हाईकमान बैठकर चर्चा करेंगे|
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा,''कांग्रेस निश्चित तौर पर जीत रही है। BJP अपनी घबराहट को छुपाने के लिए कभी प्लान B, कभी प्लान C बता रही है, कभी कही का एक्सपर्ट बुला रही है। हमारा एक ही प्लान है वो है जनता का विश्वास प्लान। उत्तराखंड की जनता ने हमको पूर्ण बहुमत दिया है|