मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

नाबालिग लड़की ने फ्रेंडशिप कबूल नहीं की तो युवक ने कुल्हाड़ी से वारकर छीन ली जिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के मोती बाग में 16 वर्षीय लड़की की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाला 21 वर्षीय आरोपी गिरफ़्तार। साउथ कैंपस थाना इलाके में सनकी युवक ने 11वीं कक्षा की छात्रा (16) पर सोमवार दोहर को कुल्हा…

नाबालिग लड़की ने फ्रेंडशिप कबूल नहीं की तो युवक ने कुल्हाड़ी से वारकर छीन ली जिंदगी, आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग लड़की ने फ्रेंडशिप कबूल नहीं की तो युवक ने कुल्हाड़ी से वारकर छीन ली जिंदगी, आरोपी गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली के मोती बाग में 16 वर्षीय लड़की की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाला 21 वर्षीय आरोपी गिरफ़्तार।  साउथ कैंपस थाना इलाके में सनकी युवक ने 11वीं कक्षा की छात्रा (16) पर सोमवार दोहर को कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। आरोपी ने किशोरी पर कुल्हाड़ी से दो वार किए। किशोरी सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई|



पुलिस अधिकारी ने बताया, "आरोपी लड़का लड़की से दोस्ती करना चाहता था लेकिन लड़की को यह कबूल नहीं था। एक दिन लड़की के पिता ने लड़के को थप्पड़ भी मारा 


चार हफ़्ते पहले आरोपी ने कुल्हाड़ी खरीदी थी। कल आरोपी ने लड़की पर हमला किया और लड़की को अस्पताल में भर्ती किया गया। आज लड़की की मृत्यु हो गई। हमला करने के बाद आरोपी पलवल अपनी बहन के घर भाग गया था। आरोपी मुंबई भागने की योजना बना रहा था, इस दौरान हमने उसे गिरफ़्तार कर लिया।"




दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित छात्रा मोती बाग सरकारी क्वाटर्स के पास घेरलु सहायकों के लिए बनी झुग्गियों में रहती है। छात्रा मोती बाग में ही स्थित सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ रही है और उसके पिता मोतीबाग मेट्रो स्टेशन के पास दुकान लगाते है। पुलिस को सोमवार दोपहर करीब सवा बजे लड़की पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने की सूचनी मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया।



पुलिस को जांच में पता लगा है कि शास्त्री मार्ग के पास स्थित झुग्गी बस्ती में रहने वाले प्रदीप उर्फ प्रवीण (20) ने छात्रा पर जानलेवा हमला किया है। छात्रा के परिजनों ने बताया कि आरोपी एक तरफा प्यार करता था और उस पर दोस्ती करने का दवाब बना रहा था। छात्रा ने दोस्ती करने से मना कर दिया तो आरोपी ने उसे 15 दिन पहले जान से मारने की धमकी दी थी। स्कूल बंद होने के कारण अपने पिता की दुकान पर जाती थी। आरोपी दुकान पर आते-जाते पीछा करता था।



छात्रा का 13 जुलाई को जन्मदिन है। जब छात्रा ने आरोपी से दोस्ती करने से मना कर दिया तो आरोपी ने करीब 15 दिन पहले धमकी दी थी कि वह उसके जन्मदिन से पहले उसकी हत्या कर देगा। परिजनों ने बताया कि आरोपी सोमवार दोपहर को उनके घर पहुंचा। छात्रा जैसे ही घर से बाहर निकली आरोपी ने हमला कर दिया। आरोपी छात्रा पर कुल्हाड़ी से पहला हमला सिर व फिर पीठ पर किया। किशोरी की हालत बहुत गंभीर बनी हुई है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।