मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने सत्येंद्र जैन से मांगी माफी:जब कोर्ट में साबित करने की बात आई तो कहा-जो आरोप लगाए थे वो राजनीति से प्रेरित थे

नई दिल्ली: बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने मानहानि से जुड़े मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से माफी मांग ली है| आपराधिक मानहानि का यह केस करीब तीन साल से भी ज्यादा पुराना है| अब इसको ले…

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने सत्येंद्र जैन से मांगी माफी:जब कोर्ट में साबित करने की बात आई तो कहा-जो आरोप लगाए थे वो राजनीति से प्रेरित थे
बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने सत्येंद्र जैन से मांगी माफी:जब कोर्ट में साबित करने की बात आई तो कहा-जो आरोप लगाए थे वो राजनीति से प्रेरित थे | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने मानहानि से जुड़े मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से माफी मांग ली है| आपराधिक मानहानि का यह केस करीब तीन साल से भी ज्यादा पुराना है| अब इसको लेकर आम आदमी पार्टी ने कपिल मिश्रा पर जमकर हमला बोला|




दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा,'' कपिल मिश्रा ने 2017 में मुझ पर झूठे आरोप लगाते हुए कहा था, मैंने मुख्यमंत्री जी को 2 करोड़ रुपए दिए थे।  जब कोर्ट में आरोप साबित करने की बात आई तो कपिल मिश्रा ने मुझसे लिखित में माफ़ी मांगते हुए कहा कि मैंने जो आरोप लगाए थे वो राजनीति से प्रेरित थे।




आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा,''कपिल मिश्रा ने महात्मा गाँधी जी की समाधी पर कहा था कि ना मैं कभी पार्टी छोडूंगा, ना मैं बीजेपी में जाऊंगा।  कपिल मिश्रा भाजपा के भड़कावे में आकर आरोप लगा रहे थे। आज ये साबित हो गया कि कपिल मिश्रा के पास कोई सबूत नहीं थे और उन्हें माफ़ी मांगनी पड़ी।





बता दें कि मई 2017 में कपिल मिश्रा ने सत्येंद्र जैन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने 2 करोड़ रुपये नकद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनकी आंखों के सामने दिए हैं| इसको लेकर उस वक्त काफी सियासी विवाद उछला था| नाराज सत्येंद्र जैन ने कपिल मिश्रा पर आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया था| इस मामले में अब कपिल मिश्रा ने बिना शर्त माफी मांग ली है|














tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।