मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

MCD के 13,000 करोड़ रुपये जारी करने की मांग को लेकर केजरीवाल के आवास के बाहर BJP का विरोध प्रदर्शन, बोले गौतम गंभीर- कब तक छुपेंगे पीछे दीवार के, कभी तो निकलेंगे मफ़लर संवार के

नई दिल्ली: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, सांसद गौतम गंभीर, मनोज तिवारी ने नगर निगम के 13,000 करोड़ रुपये जारी करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन क…

MCD के 13,000 करोड़ रुपये जारी करने की मांग को लेकर केजरीवाल के आवास के बाहर BJP का विरोध प्रदर्शन, बोले गौतम गंभीर- कब तक छुपेंगे पीछे दीवार के, कभी तो निकलेंगे मफ़लर संवार के
MCD के 13,000 करोड़ रुपये जारी करने की मांग को लेकर केजरीवाल के आवास के बाहर BJP का विरोध प्रदर्शन, बोले गौतम गंभीर- कब तक छुपेंगे पीछे दीवार के, कभी तो निकलेंगे मफ़लर संवार के | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, सांसद गौतम गंभीर, मनोज तिवारी ने नगर निगम के 13,000 करोड़ रुपये जारी करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए गौतम गंभीर ने कहा,'''कब तक छुपेंगे पीछे दीवार के, कभी तो निकलेंगे मफ़लर संवार के!  अपने समय के मशहूर धरना एक्सपर्ट केजरीवाल, अब धरनों से ही डरने लगे हैं!




बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने कहा, 'पिछले तीन दिन से हमारे एमसीडी के कर्मचारी यहां बैठे हुए हैं, वो(मुख्यमंत्री) कम से कम आकर बात कर सकते हैं। ये(हाउस अरेस्ट) सिर्फ असली मुद्दे से भटकाने की कोशिश है क्योंकि वो जानते हैं कि हम यहां से नहीं हटेंगे| 




आदेश गुप्ता ने कहा,''CM हाउस के बाहर धरना दे रहे निगम के नेताओं से आज फिर बिना मिले दूसरे दरवाज़े से निकल कर भाग गए मुख्यमंत्री केजरीवाल। हाउस अरेस्ट नहीं हाउस में रेस्ट कर के निकले हैं मुख्यमंत्री। कितना भी भाग लो CM साहब, निगम के बकाया 13000 करोड़ रुपए तो देने पड़ेंगे। आदेश गुप्ता ने कहा,'पिछले 48 घंटे से महापौर व MCD के नेता CM आवास के बाहर 13000Cr की मांग कर रहे हैं, लेकिन अरविंद केजरीवाल कुम्भकर्ण की नींद सो रहे हैं। यह CM साहब की असंवेदनशीलता को दर्शाता है।




जय प्रकाश ने कहा,''हम निगम के 2 लाख कर्मचारियों के लिए पिछले 3 दिन से CM हाउस के बाहर बैठे हैं। लेकिन कल यहाँ उपमुख्यमंत्री के नेतृत्व में तीनों महापौर को हाँ से मारने की धमकी दी गई है। CM साहब अपना हिसाब ले के आयें और मीडिया के सामने हमारा हिसाब करे 







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।