मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

किसानों के समर्थन में कल एक दिन का उपवास रखेंगे केजरीवाल, बोले-किसानों को देशद्रोही बताकर आंदोलन को बदनाम करने की साजिश...

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किसानों को अपना समर्थन देने और एक दिन का अनशन करने की बात कही है। उन्होंने पूरे देश से अपील की है कि उनके समर्थन में 1 दिन क…

किसानों के समर्थन में कल एक दिन का उपवास रखेंगे केजरीवाल, बोले-किसानों को देशद्रोही बताकर आंदोलन को बदनाम करने की साजिश...
किसानों के समर्थन में कल एक दिन का उपवास रखेंगे केजरीवाल, बोले-किसानों को देशद्रोही बताकर आंदोलन को बदनाम करने की साजिश... | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किसानों को अपना समर्थन देने और एक दिन का अनशन करने की बात कही है। उन्होंने पूरे देश से अपील की है कि उनके समर्थन में 1 दिन का उपवास रखें| किसानों ने कल एक दिन का उपवास रखने का ऐलान किया है, मैं भी कल एक दिन का उपवास रखूँगा।  मैं आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और सभी देश वासियों से निवेदन करता हूँ कि वो किसानों के समर्थन में एक दिन का उपवास रखे।


कृष‍ि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, किसानों ने कल एक दिन के उपवास का ऐलान किया है। मैं भी कल एक दिन का उपवास रखूँगा। उन्होंने अपील की है देश की जनता से कि किसानों के समर्थन में सब लोग एक दिन का उपवास रखें। मैं भी कल उनके साथ एक दिन का उपवास रखूंगा|



केजरीवाल ने कहा,''मैं आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील करता हूं कि वो भी किसानों की इन मांगों के समर्थन में उपवास रखें। ऐसे सभी लोग जो दिल से किसानों के साथ हैं पर अपनी व्यस्तता के कारण बॉर्डर पर नहीं जा पाए, उनको अब मौका मिला है। वो भी एक दिन का उपवास ज़रूर रखें|



केजरीवाल ने आरोप लगाया कि किसानों को देशद्रोही बताकर उनके आंदोलन को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा,'केंद्र सरकार के कई मंत्री और भाजपा नेता किसानों को एंटी नेशनल बोल रहे हैं।  जिन सैनिक, डॉक्टर्स, खिलाडी, सिंगर ने देश का नाम रोशन किया क्या वो एंटी नेशनल है? मैं भाजपा नेताओं से कहना चाहता हूँ इस देश के किसानों को एंटी-नेशनल कहने की हिम्मत मत करना।




मुख्यमंत्री ने कहा, 'मैं पूछना चाहता हूं कि यहां पर बहुत से पूर्व सैनिक बैठे हुए हैं जिन्होंने देश की रक्षा करने के लिए अपनी जान की बाजी लगाई थी, क्या यह सारे लोग एंटी नेशनल हैं| वकीलों ने किसानों को समर्थन दिया है, क्या यह सब एंटी नेशनल हैं, कितने ही व्यापारियों ने समर्थन दिया क्या यह सब एंटी नेशनल हैं?'







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।